{"_id":"e246cbbdcb9b4438841e11ca481e2d2d","slug":"old-age-pension-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार की आई वृद्धावस्था पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार की आई वृद्धावस्था पेंशन
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 24 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लंबे समय से पेंशन का इंतजार कर रहे लगभग 25 हजार वृद्धावस्था पेंशनार्थियों के चेहरे पर यह खबर रौनक ला सकती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी का दावा है कि कुल पेंशनार्थियों में से 25 प्रतिशत लोगों के खातों में पेंशन की धनराशि पहुंच चुकी है। बड़ी बात यह है कि खातों में सात माह का एकमुश्त पैसा पहुंचा है।
जिले में वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों की संख्या लगभग 103082 है। पेंशनार्थियों को प्रति माह 300 रुपये पेंशन के रूप में दी जाती है। छह माह में एकमुश्त धनराशि खातों में पहुंचती है।
जानकारों की मानें तो इस वित्तीय वर्ष में दिसंबर 14 तक पेंशनार्थियोें के खातों में एक धेला भी नहीं पहुंचा था। इससे लाभार्थी खासे परेशान थे। लगातार वह समाज कल्याण विभाग कार्यालय का चक्कर लगाते रहे। शासन तक इसकी जानकारी हुई तो इसे संज्ञान में लिया गया। इसके बाद प्रदेश सरकार ने पेंशन की धनराशि जल्द खातों में पहुंचाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
उपनिदेशक समाज कल्याण आरके सोनकर ने समाज कल्याण अधिकारी को पत्र भेजकर वृद्धावस्था के सभी लाभार्थियों का ऑनलाइन सत्यापन कराकर धनराशि जारी कराने को कहा। इसके बाद पेंशनरों के बैंक खातों में प्रथम किश्त के रूप में (अप्रैल से अक्टूबर 2014 तक) कुल 7 माह की एकमुश्त धनराशि भेजी गई।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राजा सिंह ने बताया कि 24897 पेंशनार्थियों के खातों में एक साथ 2100 रुपये भेज दिए गए हैं। दूसरी किस्त में पांच माह का पैसा पहुंचेगा। बताया कि शेष लाभार्थियों के खातों में भी जल्द पैसा पहुंचने की उम्मीद है।