फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ointment applied on the pain of women victims of domestic violence

घरेलू हिंसा से पीड़ित पांच महिलाओं ने सदस्य से लगाई गुहार

Thu, 02 Jun 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ointment applied on the pain of women victims of domestic violence
उन्नाव। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बुधवार को महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पांच महिलाओं ने घरेलू हिंसा की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। इस पर उन्होंने सीओ को कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला बुधवार दोपहर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचीं। उनके सामने उत्पीड़न संबंधित शिकायतें अधिक आईं। पांच महिलाओं ने सदस्य को शिकायतीपत्र देकर बताया कि ससुराली मामूली बात पर मारपीट करते हैं। एक महिला ने भूमि संबंधित विवाद में न्याय की मांग की। सदस्य ने शिकायतों को गंभीरता से लेकर तुरंत संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को फोन करके निस्तारण के आदेश दिए। इसके पूर्व सदस्य ने सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत रऊकरना में चौपाल लगाकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विजेता, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, महिला थानाध्यक्ष पुष्पा सिंह, महिला कल्याण अधिकारी प्रीती मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वसूली करने वाले एलटी को नहीं हटाया
दस जनवरी को सदस्य ने सीएचसी नवाबगंज का निरीक्षण किया था। यहां तैनात संविदाकर्मी एलटी के खून की जांच के नाम पर रुपये लिए जाने की शिकायत पर उन्होंने सीएमओ से एलटी को हटाने के लिए कहा था। बुधवार को उन्होंने कहा कि एलटी को क्यों नहीं हटाया गया, इसकी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम से आज करें हक की बात
जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने बताया कि मिशन शक्ति फेज चार के तहत आज हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाएं डीएम से सीधे बात करके समस्याएं बता सकती हैं। गुरुवार दोपहर एक बजे नंबर 0515-2820207 पर महिलाएं डीएम से संवाद कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed