फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Officers' claims washed away in rain

Unnao News: बारिश में बह गए अफसरों के दावे

Fri, 05 Jul 2024 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Officers' claims washed away in rain
उन्नाव। गुरुवार रात हुई एक घंटे की बारिश ने अफसरों के दावों की पोल खोल दी। मुख्य मार्गों पर पानी भर गया। डीएम आवास के सामने घुटनों तक पानी भरा तो नगर पालिका अध्यक्ष के घर को जाने वाली सड़क भी पानी में डूब गई।
विज्ञापन

नाला सफाई में पिछड़ने के बाद पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों ने 23 जून को दावा किया था कि जो नाले बचे हैं उन्हें 15 दिन में साफ करा लिया जाएगा। अफसरों का ये दावा जुबानी साबित हुआ। शहर में गुरुवार रात नौ बजे से करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। कुछ ही देर में शहर के मुख्य मार्ग लबालब हो गए। मोती नगर, बड़ा चौराहा, आईबीपी चौराहा, आंबेडकर पार्क तिराहा के आसपास घुटनों तक पानी भर गया।
विज्ञापन

आईबीपी चौराहा से सदर पुलिस चौकी और हरदोई पुल तक कई फिट पानी भरने से वाहन बंद हो गए। इससे रात 12 बजे तक यातायात रेंगता रहा। बड़ा चौराहा, सदर बाजार, कचौड़ी वाली गली, धवन रोड बाजार भी जलमग्न हो गए और दुकानों में पानी भर गया। डीएम आवास के सामने भी घुटनों तक पानी भरा रहा। हालत यह रही कि बारिश के 12 घंटे बाद भी नुरुद्दीन नगर, एबी नगर, पूरन नगर, रामपूरी, पीतांबर नगर, राजेपुर, शिव नगर, कल्याणी क्षेत्र की बस्तियां जलमग्न रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



तय समय में हो जाती सफाई तो न होती दिक्कत
शहर के सभी नालों की सफाई के लिए समय सीमा 20 जून तय की गई थी। नगर पालिका ने भी दावा किया था तय समय में शहर के 52 किलोमीटर लंबे छोटे-बड़े सभी 119 नालों की सफाई पूरी कर ली जाएगी। अप्रैल में शुरू हुई नालों की अभी भी आधी-अधूरी ही सिल्ट साफ हुई है। नगर पालिका का दावा है कि 35 किलोमीटर लंबे प्रमुख 90 नाले साफ किए जा चुके हैं और 29 की सफाई बाकी है। जिसका काम चल रहा है।

नहीं बन पाए दो नाले, समस्या हुई विकराल
शहर में जलभराव की समस्या को हल करने के लिए जिला प्रशासन ने दोनों मुख्य मार्गों पर 2.60 करोड़ की लागत से एक-एक किलोमीटर लंबे नाले बनाने को मंजूरी दी थी। इसमें रोडवेज बस स्टेशन से गांधीनगर तिराहा तक एक किमी नाला का निर्माण दिसंबर 2023 को शुरू हुआ था। और सिविल लाइंस से कब्बा सिटी ड्रेन तक एक किमी नाला का निर्माण अप्रैल 2024 को शुरू हुआ था। दोनों का काम अभी तक पूरा नही हो सका है।


कोट---------
नालों की सफाई का काम करीब 80 फीसदी पूरा हो गया है, जो बचा है वह 10 दिन में साफ हो जाएंगे। जिन नालों पर अतिक्रमण हो गया है वहां ज्यादा दिक्कत हुई है।

- विवेक वर्मा, जलकल अभियंता, नगर पालिका उन्नाव
-
प्रमुख बड़े नालों की 22 किलोमीटर सफाई पूरी हो चुकी है। जो छोटे व कम क्षेत्र के लिए बने नाले बचे हैं उनका का भी काम तेजी से कराया जा रहा है। वह खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करके सुधार करा रही हैं।
श्वेता मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed