{"_id":"5ea1e9478ebc3e908a716f72","slug":"officers-arrived-to-take-stock-of-wheat-procurement-unnao-news-knp5567170171","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
सफीपुर में गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम राजेंद्र कुमार।
- फोटो : UNNAO
सफीपुर(उन्नाव)। एसडीएम राजेंद्र कुमार ने अतहा सोसाइटी क्रय केंद्र पर पहुंचकर गेहूं खरीद का जायजा लिया। यहां पर खरीद की रफ्तार धीमी मिलने पर प्रभारी को फटकार लगाई। प्रभारी ने एसडीएम को बताया कि किसानों द्वारा किए गए पंजीयन में उनके खाते के समक्ष पेंडिंग लिख कर आता है। जिला मुख्यालय पर बात की गई तो एनआईसी द्वारा समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन मिला है। जल्दी ही खरीद की रफ्तार बढ़ेगी।
उधर, पुरवा एसडीएम राजेश चौरसिया ने पल्हरी के गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने आवश्यक संसाधनों की जांच के बाद मौजूद किसानों से बात की। जिसमें किसानों ने बताया कि गोदाम प्रभारी द्वारा कहा जा रहा है कि एसडीएम से सत्यापन कराकर लाओ। तभी गेहूं खरीदा जाएगा। जिसके बाद एसडीएम ने प्रभारी को कड़ी चेतावनी दी कि 100 क्विंटल से अधिक गेहूं जब खरीद के लिए पहुंचेगा तभी उसका सत्यापन होगा। नायब तहसीलदार बीघापुर सुदीप तिवारी ने भगवंतनगर विपणन शाखा क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर अब तक 630 क्विंटल गेहूं की खरीद हो जाने की जानकारी दी गई। नायब तहसीलदार ने केंद्र पर मिले दो किसानों से बात की। वहीं, गेहूं तौल व भराई में लगे श्रमिकों को मास्क लगाकर सामाजिक दूरी बनाकर ही कार्य करने की हिदायत दी।
मौरावां प्रतिनिधि के अनुसार, विकासखंड हिलौली की साधन सहकारी समिति व एसएफसी क्रय केंद्र मौरावां में अभी तक खरीद के नाम पर बोहनी नहीं हुई है। दोनों केंद्रों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। एसएफसी मौरावां के प्रभारी अशोक पांडे ने बताया कि मौरावां में 15 अप्रैल से अब तक एक क्विंटल की खरीद नहीं हुई है। केंद्र में सिलाई धागा और बोरियों का अभाव है। साधन सहकारी समिति केंद्र प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि समिति में सारे संसाधन उपलब्ध हैं लेकिन अभी तक किसानों से खरीद के नाम पर एक दाना भी नहीं खरीदा गया है। साधन सहकारी समिति खजुहाखेड़ा के केंद्र प्रभारी विपिन यादव ने बताया 15 अप्रैल से शुरू हुई खरीद में आज पहले दिन एक किसान से 80 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।