फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Officers and toll workers frantically on removing the car from VIP lane

वीआईपी लेन से गाड़ी निकालने पर अधिकारी व टोल कर्मियों में नोकझोंक

Wed, 13 Nov 2019 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
Officers and toll workers frantically on removing the car from VIP lane
नवाबगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवेे पर टोल प्लाजा कर्मचारियों और शिक्षा विभाग के एक अधिकारी में कहासुनी हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल अधिकारी ने कहीं शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज में पड़ने वाले पीएनसी टोल प्लाजा से बुधवार सुबह एक कार वीआईपी लेन से गुजर रही थी। कार में सचिवालय का पास लगा हुआ था। कार में शिक्षा विभाग का एक अधिकारी बैठा था। चालक ने कार को वीआईपी लेन से निकालने का प्रयास किया तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे रुकवा लिया। इस पर कार चालक व सुरक्षाकर्मी में विवाद होने लगा। विवाद की सूचना पर टोल प्लाजा के कंट्रोलर धीरज सिंह मौके पर पहुंचे और गाड़ी को कैशलेन से ही निकाले जाने की बात कही। चालक की कंट्रोलर से भी बहस हो गई। तभी आसपास मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

टोल प्लाजा मैनेजर सीपी दीक्षित ने बताया कि कार में सचिवालय का लोगो लगा हुआ था, लेकिन यह पास सचिवालय गेट में एंट्री के लिए मान्य होता है। टोल पर पास से गाड़ी निकालने का कोई प्रावधान नहीं है। कोतवाल अजयराज वर्मा ने बताया कि कोई शिकायत नहीं आई है। प्रार्थनापत्र मिलता है तो आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed