{"_id":"3c9454fd66f6acd118ee5d7eed87af5a","slug":"office-will-be-closed-on-25-routes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 दिन बंद रहेगा कचहरी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 दिन बंद रहेगा कचहरी मार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 20 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। ओवरब्रिज के निर्माण के चलते 25 दिनों तक कचहरी रोड रेलवे क्रासिंग से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। लोगों को पोस्टआफिस जाने के लिए कचहरी की ओर से और रामपुरी मेडिकल मार्केट जाने के लिए बड़ा चौराहा से घूमकर जाना होगा।
विज्ञापन
सेतु निगम के जेई वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार को दूर संचार उपकेंद्र के सामने पड़ने वाले पिलर नंबर सात और आठ के ऊपर स्लेप डालने काम शुरू होगा। इस काम को पूरा होने में कम से कम 25 दिन का समय लगेगा। लोहे के एंगल और लोहे के जाल की शटरिंग लगाई जाती है ऐसे में रास्ता बंद हो जाएगा। यह स्थान काफी संकरा होने से इस तरह की दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
अंबेडकर पार्क के सामने वाली रोड पर लोग सिर्फ पोस्ट ऑफिस तक ही जा सकेंगे। वह रेलवे क्रासिंग तक नहीं जा पाएंगे। जबकि रामपुरी मोहल्ला व मेडिसिन मार्केट जाने के लिए लोगों को बड़ा चौराहा से घूमकर आना होगा। यातायात प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि पोस्ट आफिस के सामने से मेडिसिन मार्केट की ओर कोई भी चार पहिया, दो पहिया वाहन, साइकिल, रिक्शा तो दूर पैदल आवागमन का भी रास्ता नहीं रहेगा।
विज्ञापन