फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Numbers can be entered only in 882 e-rickshaws in 12 days

Unnao News: 12 दिन में 882 ई-रिक्शा में ही डाले जा सके नंबर

Tue, 26 Sep 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 26 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Numbers can be entered only in 882 e-rickshaws in 12 days
फोटो-11- ई-रिक्शा में नंबर अंकित करवाते राजस्व निरीक्षक दिलीप कुमार यादव। संवाद
विज्ञापन

सात दिन का दिया गया था समय, नंबर दर्ज होने के बाद होना है तय रूटों पर संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। शहर में जाम की समस्या और रिक्शा चालकों की मनमानी रोकने के लिए नगर पालिका ने सात अलग-अलग रूट निर्धारित किए है। शहर में चल रहे 2150 ई-रिक्शों पर अलग-अलग रूट वार नंबर दर्ज करने के लिए सात दिन का समय तय किया गया था, लेकिन 12 दिन में तीन रूटों के 882 ई-रिक्शा में नंबर अंकित किए जा सके हैं।
शहर में ई- रिक्शा और आटों चालकों की मनमानी से यातायात व्यवस्था चौपट है। एआरटीओ कार्यालय में 2100 आटो और ई-रिक्श पंजीकृत हैं। वहीं नगर पालिका में 1249 ही दर्ज हैं। शहर में यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए नगर पालिका ने सात रूट निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

इसके लिए रूट नंबर और रूट का नाम ई रिक्शा में अंकित किया जा रहा है। लेकिन सात की बजाय 12 दिन बीत जाने के बाद भी सभी रूटों के ई रिक्शों पर नंबर अंकित नहीं किए जा सके। रूट तीन ( गांधी नगर तिराहा से गदन खेड़ा बाईपास) के लिए 320,रूट चार (गांधीनगर तिराहा से शेखपुर नहर) के लिए 250 और रूट एक( लखनऊ बाईपास से आईबीपी पेट्रोल पंप) के लिए 312 ई रिक्शा में नंबर अंकित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर निर्धारण अधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी रूटों पर नंबर अंकित होने के बाद इनका संचालन शुरु करवाया जाएगा। पेंटर की तबीयत खराब होने से काम में देरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed