{"_id":"e1c369ab5e41694148c22f017a7d0b81","slug":"nrega-will-clean-10-mainren-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा से साफ होंगी 10 माइनरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा से साफ होंगी 10 माइनरें
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 11 May 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। खरीफ सीजन में किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने के लिए अधिकारियों ने अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। नहरों के टेल तक पानी पहुंच सके इसके लिए माइनरों की सफाई होने जा रही है। पिछले सीजन में छह ब्लाकों की छूटी दस माइनरों की सफाई अब मनरेगा से कराई जाएगी।
पिछले सीजन में 80 माइनरों की सफाई का टेंडर हुआ था। इनमें से 10 माइनरों की सफाई का काम नहीं हो पाया था। इन माइनरों की सफाई न होने से उन क्षेत्रों के किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया था। इसकी कई शिकायतें उच्चाधिकारियों तक पहुंची थी। इसको संज्ञान में लेते हुए इस फसली सीजन में छूटी हुई माइनरों की सफाई का काम मनरेगा से पहले कराया जाएगा। जिले के सोलह में छह ब्लाकों की दस माइनरों की सफाई मनरेगा से कराने की योजना को अमलीजामा पहनाने की कवायद तेज कर दी गई है।
जिन माइनरों की सफाई होनी है उसमें ब्लाक सिकंदरपुर सरोसी की हुसैननगर माइनर, ब्लाक सुमेरपुर के मालौना, बिछिया के शहजादपुर व तारगांव राइस, चांदा व तारगांव, असोहा के मंगतखेड़ा व बचरौली और पुरवा के बैगांव माइनर शामिल हैं।
विज्ञापन
मनरेगा उपायुक्त राजेश कुमार मिश्र ने शारदा खंड के अधिशासी अभियंता को इससे संबंधित पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि पिछले वर्ष 80 माइनरों की सिल्ट सफाई के लिए स्वीकृति प्रदान की गई थी। इन दस माइनरों की सिल्ट सफाई का कार्य नहीं किया गया था। उन्होंने एक्सईएन से इन माइनरों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराने को कहा है जिससे इनकी सफाई फसली सीजन से पहले हो सके।