फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Now five km long roads will be built from PMGSY

अब पीएमजीएसवाई से 5 किमी लंबी सड़कें ही बनेंगी

Fri, 17 Jul 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Now five km long roads will be built from PMGSY
उन्नाव। अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से न्यूनतम 5 किमी लंबाई की ही सड़कों का निर्माण हो पाएगा। केंद्र सरकार ने योजना में संशोधन करके लंबाई तय कर दी है। पूर्व में लंबाई का कोई प्रतिबंध नहीं था। जिससे कम दूरी के मार्ग भी इस योजना से बन जाते थे।
विज्ञापन

500 से 999 आबादी वाले गांवों को जिले की मुख्य सड़कों से पक्के मार्ग द्वारा जोडे़े जाने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चलाई जा रही है। पूर्व में योजना के तहत 600 से 800 मीटर लंबाई वाले मार्गों का भी डामरीकरण किया जाता था। अब केंद्र सरकार ने योजना में संशोधन किया है। इसके तहत मार्ग की लंबाई निर्धारित कर दी है। सरकार द्वारा किए गए संशोधन में अब न्यूनतम 5 किमी लंबाई की ही सड़क इस योजना में ली जाएगी। इससे कम लंबे मार्ग पीडब्ल्यूडी या अन्य किसी विभाग से बनवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई वीपी राजपूत ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में अब छोटे मार्ग नहीं लिए जाएंगे। योजना में लंबाई के संबंध में नई गाइडलाइन जारी हुई है। जिसके तहत अब वही मार्ग लिए जाएंगे जिनकी लंबाई कम से कम पांच किलोमीटर होगी। बताया कि पहले न्यूनतम 600 मीटर तक के मार्ग इस योजना में शामिल किए जाते थे। उनका डामरीकरण किया जाता था। हालांकि अब छोटे मार्ग योजना से बाहर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed