फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Now apply online for seed, fertilizer and pesticide license

Unnao News: बीज, उर्वरक व कीटनाशक लाइसेंस के लिए अब करें ऑनलाइन आवेदन

Wed, 24 Jul 2024 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Now apply online for seed, fertilizer and pesticide license
उन्नाव। अब बीज, खाद व कीटनाशक बेचने के लिए लाइसेंस लेने के लिए विभागीय कार्यालय की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रदेश सरकार ने लाइसेंस के लिए आवेदन ऑनलाइन करने की व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन

अभी तक लाइसेंस के लिए विभागीय कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करना होता है। अब प्रदेश सरकार ने https://agrilicense.upagriculture.com/#/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था शुरू कर दी है। जिला कृषि अधिकारी शशांक ने बताया कि आवेदक को साइट पर जाकर जनहित गारंटी योजना पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से आवश्यक अभिलेख एवं निर्धारित फीस की जानकारी मिलेगी। फिर आवेदन ऑनलाइन किया जा सकेगा। बताया कि लाइसेंस की प्रक्रिया पूर्णतया: ऑनलाइन है।
विज्ञापन

इसमें किसी भी प्रकार से अभिलेख को कार्यालय लाने की आवश्यकता नहीं है। लाइसेंस के लिए मांगे गए सभी अभिलेख ऑनलाइन ही अपलोड एवं फीड होंगे। आवेदक द्वारा लाइसेंस के आवेदन के बाद विभाग सत्यापन कराएगा। इसके बाद आवेदक की ओर से लाइसेंस की फीस ऑनलाइन जमा की जाएगी। करीब एक माह में आवेदक किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर से एक माह के अंदर लाइसेंस निकलवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed