{"_id":"631648aed568fb7e2a278802","slug":"notice-to-16-people-in-encrochment-unnao-news-knp7165842169","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण, विभाग ने 16 लोगों को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण, विभाग ने 16 लोगों को दिया नोटिस
Tue, 06 Sep 2022 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्नाव जिले में बांगरमऊ कस्बे के मोहल्ला तकिया में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के घर से स्टेशन जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण करने वाले 16 लोगों को पालिका ने नोटिस दिया है। उन्हें 15 दिन में अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
तकिया निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सूरज प्रसाद मिश्र की पत्नी शांति देवी ने 10 अगस्त को एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया था।
इसमें रेलवे स्टेशन जाने वाले सरकारी रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने उनसे मुलाकात कर 15 अगस्त के बाद समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। 25 अगस्त को तहसील व नगरपालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर नापजोख की थी।
जांच में अतिक्रमण की पुष्टि हुई थी। सोमवार को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अली रजा, अकबर हुसैन, हाफिज मोहम्मद उस्मान, नासिर हुसैन, निसार हुसैन, हसीबुन सहित 16 लोगों को नोटिस जारी किया। ईओ ने बताया कि यदि समय सीमा के अंदर अतिक्रमण न हटाया गया तो कब्जाधारकों से वसूली भी की जाएगी।