फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Not small consumers, go to bungalows and catch electricity theft

छोटों और गरीबों को नहीं बड़े कनेक्शन वालों को पकड़ो

Sat, 14 May 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Not small consumers, go to bungalows and catch electricity theft
उन्नाव। छोटे उपभोक्ताओं की जगह आलीशान बंगलों में रहने वालों के यहां बिजली विभाग चेकिंग करे तो बिजली चोरी अधिक मिलेगी। जर्जर लाइनें बदलवाकर उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाएं। बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में जिले के विधायकों ने ये हिदायत दी।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम विकास भवन में सीडीओ दिव्यांशु पटेल की मौजूदगी में हुई बैठक में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि लंबे समय से एक ही क्षेत्र में जमा संविदा लाइनमैनों के क्षेत्र बदले जाएं। ताकि वह निजी खुन्नस में किसी को नुकसान न पहुंचाएं। उन्होंने विजिलेंस टीमों के छापों पर भी सवाल उठाए। कहा कि पांच किलोवाट या इससे अधिक के कनेक्शन चेक करें। सबसे ज्यादा बिजली चोरी वहीं पकड़ में आएगी। पुरवा विधायक अनिल सिंह ने कहा कि देखा जा रहा है कि दो कमरे वालों पर लाखों का जुर्माना लगा दिया जाता है। बाद में सेटलमेंट के नाम पर खेल किया जाता है। ये प्रवृत्ति ठीक नहीं। गुमटी में अगर बिजली चोरी या गड़बड़ी पकड़ी जाती है तो सुधार का अवसर जरूर दें। मीटर न लगाना विभाग की भी लापरवाही है।
विज्ञापन

सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए। फाल्टों की मरम्मत कर तत्काल बिजली आपूर्ति सुचारु की जाए। लाइनमैनों की कार्यशैली में सुधार पर जोर दिया। अन्य विधायकों व उनके प्रतिनिधियों ने भी सुझाव दिए। बैठक में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सुबोध सिंह, अधिशासी अभियंता एससी शर्मा, उपेंद्र तिवारी, एसडीओ व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतमंदों को नियमों में दें छूट
मकान या दुकान से बिजली के पोल की दूरी 40 मीटर से अधिक होने पर कनेक्शन न देने के नियम में जरूरतमंदों को छूट देने का प्रस्ताव भी रखा गया। इसके लिए सहमति बनी कि अगर कोई विधायक या अधिकारी किसी की जरूरतमंद के लिए सिफारिश करते हैं, तो उन्हें कनेक्शन दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed