फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Not clear whether it is meat or cinnamon, sample sent for testing

Unnao News: मीट है या दालचीनी स्पष्ट नहीं, जांच के लिए भेजा नमूना

Tue, 12 Aug 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 12 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Not clear whether it is meat or cinnamon, sample sent for testing
उन्नाव। मंदिर के सेवादार द्वारा रेस्टोरेंट से मंगाए पनीर में मीट का टुकड़ा निकलने और संचालक के उसे दालचीनी बताने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने उसका सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा है। साथ ही वेज व नानवेज का कार्नर अलग अलग करने तक रेस्टोरेंट सील कर दिया है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के मगरवारा निवासी धीरज सिंह पास के ही शिव मंदिर के सेवादार हैं। शनिवार को रक्षाबंधन त्योहार पर घर पर रिश्तेदार आए थे। धीरज सिंह ने बताया कि रिश्तेदारों के लिए उन्होंने आनलाइन डिलीवरी के माध्यम से लोक नगर स्थित एक रेस्टोरेंट से पनीर, रोटी व चावल मंगवाया था। आर्डर समय से पहले पूरा हो गया था। जब रिश्तेदारों ने पनीर की सब्जी का डिब्बा खोला तो उसमें मीट का टुकड़ा निकला था।
विज्ञापन

यह देख रिश्तेदारों ने मामले की जानकारी उन्हें दी तो उन्होंने रेस्टोरेंट में फोन किया। रेस्टोरेंट में फोन उठाने वाले ने कहा कि ठीक है जो इंस्पेक्टर आएंगे, उन्हें देख लेंगे। इसके बाद उन्होंने वीडियो के माध्यम से प्रशासन से इसकी शिकायत की। रविवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित टीम के साथ रेस्टोरेंट में जांच करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने उसे मीट का टुकड़ा और रेस्टोरेंट संचालक ने दालचीनी बताया है। इसलिए शिकायतकर्ता से टुकड़े का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं रेस्टोरेंट को बंद करा दिया गया है। साथ ही नोटिस जारी की गई है। संचालक जब वेज, नानवेज कार्नर अलग किए जाने का शपथपत्र देंगे। तब जांच कराकर संचालन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed