फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Not a single certificate issued from mini secretariats of Adhi panchayats

Unnao News: आधी पंचायतों के मिनी सचिवालयों से नहीं जारी हुआ एक भी प्रमाणपत्र

Mon, 18 Aug 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Not a single certificate issued from mini secretariats of Adhi panchayats
उन्नाव। ग्रामीणों ही सहूलियत के लिए खोले गए मिनी सचिवालय (पंचायत भवन) में अधिकांश शोपीस बनकर रह गए हैं। यहां पर सामान्य सेवाओं में शामिल आय, जाति व जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र तक का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे 491 ग्राम पंचायतें ऐसी सामने आई हैं, जहां इस वित्तीय वर्ष के पांच महीने में एक भी प्रमाणपत्र नहीं जारी हुआ। ग्रामीण ब्लॉक व तहसील की दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में 1037 ग्राम पंचायतों में मिनी सचिवालय हैं। करीब दो साल पहले ग्रामीणों को उनके गांव में ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से हर ग्राम पंचायत में पंचायत भवनों का निर्माण किया गया था। किसी गांव में भवन निर्माण में पांच तो कहीं पर आठ लाख खर्च किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही यहां पर छह हजार रुपये मासिक मानदेय पर एक पंचायत सहायक की तैनाती भी की गई। इन मिनी सचिवालयों से ग्रामीणों को आय, जाति निवास आवेदन, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र आदि बनाकर दिए जाने थे। इसके जरिए ग्रामीणों की ब्लाक, तहसील और जिला मुख्यालय की दौड़ लगाने से रोकना था लेकिन धरातल पर इनकी स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। वर्तमान में 491 मिनी सचिवालयों से एक भी न तो आय, जाति व निवास का आवेदन हुआ है और ना ही जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र ही जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed