फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   no ratew list in hospital

अस्पताल में नहीं मिली रेट लिस्ट, मरीजों से वसूल रहे मनमाने रुपये

Sun, 08 May 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
no ratew list in hospital
हसनगंज। कस्बे में संचालित आठ बेड के निजी अस्पताल में मरीजों से मनमाने रुपये वसूले जा रहे हैं। अस्पताल में न ही रेट लिस्ट है और न ही डॉक्टरों की सूची।
विज्ञापन

कस्बे का फ्रैक्चर अस्पताल आठ बेड का है। शनिवार दोपहर 1:34 बजे काउंटर पर कर्मचारी बैठे मिले। वह अस्पताल में डॉक्टरों की पैनल सूची व रेट लिस्ट की जानकारी नहीं दे पाए। ओपीडी रामभरोसे मिली। अस्पताल में भर्ती चार मरीजों में नसरीन (38) ने बताया कि बच्चेदानी का ऑपरेशन करवाया है। डॉक्टर ने पूरे इलाज का 20 से 25 हजार रुपये खर्च आने की बात कही है। मौलाबाकीपुर निवासी अजीज ने बताया कि पत्नी महजबीन को प्रसव के लिए भर्ती कराया था। 20 हजार रुपये बताए हैं। जिसमें 15 हजार रुपये जमा करा चुके हैँ। साथ ही दो यूनिट खून के 12 हजार रुपये अलग से जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती लखौरा निवासी शिवरानी के पति श्रीराम ने बताया कि पित्त में पथरी का ऑपरेशन करवाने के लिए भर्ती कराया था। डॉक्टर ने 17 हजार रुपये का खर्च बताया था। जिसमें 10 हजार रुपये जमा कराए जा चुके हैं। मोहद्दीनपुर निवासी शिवगोपाल ने बताया कि पत्नी नेहा को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया है। 22 हजार रुपये खर्च बताया गया है। जिसमें पांच हजार जमा किया है। शेष रकम छुट्टी होने पर जमा करनी होगी। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि अस्पतालों की जांच चल रही है। इसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed