फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   no medicine discription, explanaton seek from farmasist

उन्नाव : दवाओं का लेखाजोखा न मिलने पर फार्मासिस्टि से स्पष्टीकरण तलब

Thu, 21 Jul 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
no medicine discription, explanaton seek  from farmasist
बिछिया। डीएम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं का लेखाजोखा सही न मिलने पर फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे सीएचसी पहुंचे। पर्चा काउंटर पर बताया गया कि ओपीडी के लिए 78 मरीजों के पर्चे बनाए गए हैं। डीएम ने प्रसव कक्ष में जाकर सफाई व्यवस्था देखी।
सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए कि गर्भवतियों के प्रसव स्वास्थ्य केंद्र में ही कराएं। सभी को गंभीर बताकर जिला महिला अस्पताल न रेफर किया जाए। दवा वितरण कक्ष में फार्मासिस्ट शशिधर यादव से प्रतिदिन निकाली जाने वाली दवा व वितरण की स्थिति जानी। इसका हिसाब न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट से जवाब मांगा है। सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए कि ऑक्सीजन प्लांट चालू रखें। मरीजों के इलाज में लापरवाही न हो। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी सचान व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed