फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   no house survey due to safai

सफाई का चक्कर, सर्वे को कर रहा पंक्चर

Tue, 07 Jun 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
no house survey due to safai
उन्नाव। नगर पालिका में कर विभाग के चार अधिकारी पर्यवेक्षक के तौर पर सफाई व्यवस्था की निगरानी में लगे हैं। इसके कारण भवनों का सर्वे नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका में सर्वे और कर निर्धारण को लेकर शिकायतों की संख्या बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के कर विभाग को करीब 2500 घरों का सर्वे करना है। अभी तक केवल 75 लोगों का सर्वे हो सका है। हाल ये है कि पालिका के कर विभाग में कर्मचारियों की कमी है। केवल चार लोगों के स्टाफ से काम चलाया जा रहा है, जबकि विभाग को सर्वे के लिए अलग कर्मचारियों की जरूरत है। जो अधिकारी पर्यवेक्षक बनाए गए हैं वह सुबह से ही सफाई व्यवस्था के निरीक्षण में लग जाते हैं। ऐसे में उनके पास घरों के सर्वे का समय नहीं है। एक पर्यवेक्षक ने बताया कि सुबह से ड्यूटी कर अधिकारियों को रिपोर्ट देते हैं। ऐेसे में सर्वे कैसे करें।
विज्ञापन

इनका सर्वे बाकी
पालिका को व्यापारिक प्रतिष्ठानों, आटा चक्की, मोबाइल टावर, ट्रांसफार्मर, स्पैलर, ढाबा, होटल का भी सर्वे करना है। घरों का सर्वे पूरा न होने से ये भी लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमा गृहकर पर नजर
मार्च 15 लाख
अप्रैल 50 लाख
मई 30 लाख
सर्वे के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। कोशिश की जा रही है कि एक मोहल्ले के 20 से 30 घरों को एक दिन में निपटाया जाए। वहीं कुछ का सर्वे पूरा हो गया है, जिसे एसडीएम के पास भेजा गया है। वहीं से फाइल पास होने के बाद ही कर निधार्रण होगा। - रमेश श्रीवास्तव, कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed