फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   No gas found in oxygen cylinder;

आक्सीजन सिलेंडर में नहीं मिली गैस, लगाई फटकार

Tue, 25 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 25 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
No gas found in oxygen cylinder;
पाटन सीएचसी में तैनात चिकित्सकों से जानकारी लेते एसडीएम बृजेश कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ रही हैं। सोमवार को एसडीएम बृजेश कुमार सिंह के निरीक्षण के दौरान आक्सीजन सिलेंडर में गैस नहीं मिली। इस पर उन्होंने प्रभारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन


 एसडीएम बृजेश कुमार सिंह सोमवार दोपहर करीब 12 बजे न्यू पाटन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य का निरीक्षण किया। इस दौरान संविदा पर तैनात चिकित्सक अनुपस्थित मिले। अस्पताल में फैली गंदगी देख एसडीेम ने नाराजगी जताई केंद्र में 30 बेड में केवल तीन बेड ही उपयोग में पाए गए। वहीं अस्पताल की आकस्मिक सेवाओं के लिए जीवन रक्षक आक्सीजन सिलेंडर को चेक किया गया तो उसमें गैस ही नहीं मिली। इस पर उन्होंने जिम्मेदारों को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन


इस पर स्टाफ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब तो है लेकिन संचालित करने के लिए कोई कर्मी तैनात नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र में कोई महिला चिकित्सक, स्टाफ नर्स नहीं है। इससे अस्पताल में आने वाली महिला मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रसव के लिए भी अस्पताल में कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed