फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   no farmer at wheat purchase center

गेहूं क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा।

Thu, 14 Apr 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
no farmer at wheat purchase center
उन्नाव। गेहूं खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। इस बार बाजार भाव और सरकारी रेट में बहुत अंतर नहीं है। ऐसे में किसान बाजार की तरफ अधिक उत्साहित हैं। अभी तक 16 किसानों से 48.80 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। 1611 किसानों ने गेहूं खरीद के लिए पंजीयन कराया है। इसमें 1155 को अभी टोकन का इंतजार है।
विज्ञापन

तहसील किसान लंबित टोकन
बांगरमऊ 105 102
सफीपुर 62 57
हसनंगज 408 248
उन्नाव 427 407
पुरवा 299 143
बीघापुर 310 198
454 बड़े किसानों का पंजीयन लंबित
100 क्विंटल से अधिक की खरीद वाले 454 किसानों का पंजीयन लंबित है। शासनादेश के मुताबिक 100 क्विंटल से अधिक की बिक्री वाले किसानों को फसल और उपज का सर्वे कराना होता है। एडीएम और एसडीएम की स्वीकृति के बाद खरीद को हरी झंडी मिलती है।
विज्ञापन

किसानों की फसल की कटाई और मड़ाई चल रही है। ऐसे में वही किसान पंजीकरण करा रहे हैं, जिनकी फसल कटकर बिक्री के लिए तैयार है। आने वाले एक सप्ताह में खरीद तेजी से बढ़ेगी।- श्याम मिश्रा, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-पॉप मशीन न होने से खरीद प्रभावित
पुरवा। क्षेत्र के पांच सरकारी गेहूं केंद्रों पर ई-पॉप मशीन नहीं आईं हैं। इस कारण खरीद रुकी है। क्षेत्र में दरेहटा, पासा खेड़ा, त्रिपुरारपुर, चमियानी व तुसरौर में गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। यहां बोरा, झन्ना, नमी मापक यंत्र व इलेक्ट्रानिक कांटा, छाया की सुविधा है लेकिन ई-पंॉप मशीन नहीं है। बेहटाभवानी के प्रभारी ललित दुबे ने बताया कि ई-पॉप मशीन उपलब्ध हैं। बेहटाभवानी के किसान योगेश पांडेय का 62.50 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। गेहूं खरीद बढ़ाने के लिए किसानों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed