फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   No bed in Kovid Elethree Hospital, one dead

कोविड एलथ्री अस्पताल में बेड न मिलने से हुई दो की मौत

Tue, 15 Sep 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
No bed in Kovid Elethree Hospital, one dead
हिलौली कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद कोविड अस्पताल ले जाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : UNNAO
नवाबगंज(उन्नाव)। लखनऊ के कोविड एलथ्री अस्पतालों में उन्नाव के एलटू अस्पताल से रेफर किए जा रहे मरीज भर्ती नहीं हो पा रहे हैं। कोविड एलटू अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड एलटू अस्पताल से रेफर लेटर बनने के बाद भी भर्ती न होने पाने से दो दिनों में दो कोरोना पीड़ितों की मौत हो चुकी है। सिटी मजिस्ट्रेट व सीएमओ ने उन्हें लखनऊ में भर्ती का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। कोविड एलटू अस्पताल में चार और मरीज हैं जिनके रेफर लेटर छह दिनों के अंतराल में बने लेकिन उन्हें लखनऊ एलथ्री अस्पताल में भर्ती नहीं कराया जा सका है। वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी 48 साल के युवक की रिपोर्ट 10 सितंबर को कोरोना संक्रमित आने के बाद निमोनिया व अन्य बीमारियां होने पर नवाबगंज के सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर 11 सितंबर को उनका रेफर लेटर लखनऊ के कोविड एलथ्री अस्पताल के लिए बनाया गया था। मरीज को भर्ती कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट व सीएमओ ने लखनऊ में काफी प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। अंत में मरीज ने सोमवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रविवार को सरस्वती मेडिकल कालेज नवाबगंज में सोहरामऊ निवासी 3 साल की जिस बच्ची की मौत हुई थी। उसका रेफर लेटर 11 सितंबर को बनाया गया था। उसके फेफड़ों में अधिक संक्रमण होने से रेफर किया गया था। रेफर लेटर उन्नाव सीएमओ के माध्यम से लखनऊ सीएमओ को मेल किया गया लेकिन वहां से बेड खाली न होने के कारण बताते हुए भर्ती की अनुमति नहीं दी। कोविड एलटू में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं न मिलने से बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी 62 वर्षीय वृद्धा को 8 सितंबर को सरस्वती कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में अधिक तकलीफ होने पर उनका भी रेफर लेटर 9 सितंबर को बनाया गया था। लेकिन उन्हें भी अब तक बेड नहीं मिला है। वहीं, पुरवा तहसील के गांव चमियानी की 60 वर्षीय वृद्धा की रिपोर्ट 7 सितंबर को कोरोना संक्रमित आई थी। सरस्वती कोविड एलटू अस्पताल में स्वास्थ्य अधिकारियों ने उन्हें भी भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर इनका रेफर लेटर 9 सितंबर को बनाया जा चुका है। नवाबगंज के बिचपरी की 42 साल की महिला 10 सितंबर को कोरोना संक्रमित आने पर भर्ती हुई थी। हालत बिगड़ने पर 11 सितंबर को उनका लखनऊ कोविड एलथ्री अस्पताल के लिए रेफर लेटर बनाया जा चुका है लेकिन अभी तक उसे बेड नहीं मिल पाया है। शहर के मोहल्ला ओमनगर निवासी 48 साल के युवक का भी यही हाल है। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 10 सितंबर को उन्हें सरस्वती कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फेफड़ों में संक्रमण अधिक होने से 12 सितंबर को उनका रेफर लेटर तैयार किया गया था। लेकिन जिला प्रशासन अब तक बेड की व्यवस्था नहीं करा पाया है।
जिम्मेदार बोले
मरीजों का रेफर लेटर बनने के बाद लखनऊ भेजा गया था। कई अस्पतालों में बातचीत की गई और लखनऊ के प्रशासनिक अधिकारियों से भी सहायता मांगी गई लेकिन रेफर लेटर बनने के बाद भी उन्हें भर्ती करने में सफलता नहीं मिली। समस्या का हल निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

-चंदन कुमार पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट
लखनऊ, कानपुर सभी जगह मरीजों को भर्ती कराने का प्रयास किया गया। लेकिन कहीं सफलता नहीं मिली। बताया कि यहां से कोविड एलटू अस्पताल के मानक के अनुसार सुविधाएं हैं लेकिन जिस मरीज को एलथ्री श्रेणी के अस्पताल में इलाज की आवश्यकता है उसे रेफर करना मजबूरी होती है। कुछ दिनों से लखनऊ के एलथ्री अस्पतालों में बेड खाली न होने के कारण वहां भर्ती की अनुमति नहीं मिल पा रही है।
-कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed