{"_id":"5da7760e8ebc3e017a212206","slug":"newborn-s-body-found-in-a-garbage-dump-near-the-postpartum-center-unnao-news-knp520175859","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसवोत्तर केंद्र के पास कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसवोत्तर केंद्र के पास कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव
विज्ञापन
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल के प्रसवोत्तर केंद्र के पास बुधवार दोपहर नवजात बच्चे का शव कूड़े के ढेर में पड़ा मिला। सूअरों ने बच्चे के दोनों हाथ नोच डाले थे। लोगों ने अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों व पुलिस को सूचना दी। हालांकि सूचना के बाद भी कोई स्वास्थ्य अधिकारी नहीं पहुंचा। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार दोपहर जिला महिला अस्पताल के प्रसवोत्तर केंद्र के निकट झाड़ियों के बीच एक नवजात बच्चे का शव लोगों ने पड़ा देखा था। सूअर बच्चे के शव को नोच रहे थे। ऐसे में लोगों ने सूअरों को खदेड़ा और अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना दी। दो घंटे तक अस्पताल का कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में मामले की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी गई। सूचना के दस मिनट बाद दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। शव एक लड़के का था। उसके दोनों हाथों के पंजे सूअरों ने नोच लिए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव के निकट ही कुछ खून से सने कपड़े भी पड़े थे।
जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डा. अंजू दुबे ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि किसी ने शव बाहर से लाकर प्रसवोत्तर केंद्र के निकट झाड़ियों में फेंका है।