फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Network failed, the team kept looking for the presiding officer

नेटवर्क फेल, पीठासीन अधिकारी ढूंढते रहे टीम

Tue, 22 Feb 2022 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Network failed, the team kept looking for the presiding officer
उन्नाव। मतदान कराने के लिए रवाना होने से पूर्व पोलिंग पार्टियों को अव्यवस्था झेलनी पड़ी। दोस्तीनगर स्थित अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र पर दूर-दूर काउंटर होने से कर्मियों को परेशानी हुई। पानी के लिए भी भटकना पड़ा।
विज्ञापन

नेटवर्क फेल होने से पीठासीन अधिकारी की अपनी टीम से बात नहीं हो पाई। वह कर्मियों को तलाशते रहे। प्रशिक्षण केंद्र पर विधानसभावार काउंटर बनाए गए थे।
लेकिन इनके बीच दूरी अधिक होने से कर्मियों को एक छोर पर पर ड्यूटी लेटर लेने और दूसरी ओर ईवीएम के लिए जाना पड़ा। वाहनों तक पहुंचने में भी परेशानी हुई। नेटवर्क जाम होने से फोन पर संपर्क भी नहीं हो पाया। परिसर में लगाए गए टेंट में जगह भी कम पड़ गई।
विज्ञापन

बीमार कर्मियों की भी लगाई ड्यूटी
बीमार कर्मियों की भी चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई। वहीं महिलाएं गोद में बच्चे लेकर ड्यूटी के लिए पहुंचीं।
ड्यूटी कटवाने की रही होड़
चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए कई मतदान कर्मियों ने संबंधित अधिकारियों व नेताओं को फोन लगाए। कुछ ऐसे भी कर्मी थे, जिनका ड्यूटी पत्र पहले ही जमा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी ड्यूटी मौके पर काट दी गई। अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र पर सुबह से ही कर्मी डीएम व सीडीओ के पीछे लगे रहे। कोई छोटे बच्चे होने की दुहाई दे रहा था तो कोई बीमारी संबंधी पर्चा लिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed