फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Netherlands company will set up a beer factory at an expense of Rs 2500 crore in the industrial corridor

Unnao News: औद्योगिक गलियारे में 2500 करोड़ से बीयर फैक्टरी लगाएगी नीदरलैंड की कंपनी

Fri, 21 Mar 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 21 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Netherlands company will set up a beer factory at an expense of Rs 2500 crore in the industrial corridor
एसडीएम से जानकारी लेते कंपनी के अधिकारी।  - फोटो : एसडीएम से जानकारी लेते कंपनी के अधिकारी।
उन्नाव/सोनिक। औद्योगिक गलियारे में उद्यम लगाने की संभावना तलाशने नीदरलैंड की हेनकेन कंपनी के अधिकारी टीम के साथ सराय कटियान गांव पहुंचे। यहां पर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए स्थानीय अधिकारियों से बिजली, पानी, परिवहन आदि की सुलभता व उपलब्धता की जानकारी ली।
विज्ञापन


नीदरलैंड की हेनकेन दुनिया की सबसे बड़ी शराब बनाने वाली कंपनी है। हेनकेन ने वर्ष 2021 में भारत के यूबी ग्रुप (यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड) का अधिग्रहण किया था। अब कंपनी इस ग्रुप के साथ मिलकर व्यवसाय को आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने बिछिया ब्लाॅक क्षेत्र के सराय कटियान में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे में उद्यम लगाने की बात कही थी। गुरुवार को कंपनी के अधिकारी विवेक गुप्ता निवेश की संभावनाएं तलाशने टीम के साथ सराय कटियान गांव पहुंचे।
विज्ञापन

टीम सदस्यों के साथ सबसे पहले उन्होंने आसपास के माहौल के बारे में जानकारी ली। फिर क्षेत्र में बीयर फैक्टरी लगाने के लिए करीब 60 एकड़ जमीन की उपलब्धता के बारे में पूछा। एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि कंपनी ने 50 एकड़ भूमि लेने की बात कही है। पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। साथ ही मिट्टी व पानी का सैंपल भी भरा। उन्होंने जल्द आगे की जानकारी देने की बात कही है। बताया गया कि कंपनी द्वारा यहां पर उद्यम लगाने के बाद करीब 15 हजार लोगों को प्रत्यक्ष व पांच हजार को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

ड्रेनेज व्यवस्था की ली जानकारी

कंपनी के अधिकारियों ने बिजली, परिवहन के लिए सड़क व इस्तेमाल किए गए पानी के ड्रेनेज के लिए तैयार किए जा रहे प्रस्तावों की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने कहा कि इस उद्यम में पानी का भी काफी प्रयोग होगा। साथ ही इस्तेमाल किए गए पानी की निकासी भी की जाएगी। इसके लिए ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से दुरुस्त होना चाहिए। सदस्यों ने क्षेत्र के किसानों को भी शामिल करके उनकी आमदनी बढ़ाने की बात कही। एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि औद्योगिक गलियारे में बीयर फैक्टरी लगाने के लिए हेनकेन कंपनी के अधिकारियों ने गुरुवार को यहां आकर सुविधाओं की जानकारी ली। वह यहां पर की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्ट नजर आए। उन्होंने अब लखनऊ मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर आगे की जानकारी देने की बात कही है।


---------------
500 बीघे में बनेगा उद्यम जोन
गलियारे में पोलैंड व यूएई की दो कंपनियां उद्यम लगाने की सहमति दे चुकी हैं, जिनका भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम पूरा हो चुका है। शासन की मंशा गलियारे में करीब 500 बीघा उद्यम जोन बनाने की है। इस जमीन पर 200 से अधिक उद्यम स्थापित किए जाने हैं। हाईवे व गंगा एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी नजदीक होने पर यहां क्षेत्र उद्यमियों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
------------------

अभी तक उद्यम स्थापना करने वाली कंपनियों का निवेश व रोजगार की संभावनाएं

- पोलैंड की कैनपैक- 2500 करोड़, रोजगार- 25 हजार, कोल्डड्रिंक सहित अन्य पेय पदार्थों में प्रयोग होने वाले एल्युमीनियम कैन बनेंगे।
- संयुक्त अरब अमीरात की एक्वा कल्चर- 4000 करोड़, रोजगार- 35 हजार, मछली पालन इकाई स्थापित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed