{"_id":"5e41b00d8ebc3ee5e02ca6c0","slug":"nephew-s-uncle-returning-from-concealment-dies-in-a-road-accident-unnao-news-knp543829461","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे की गोदभराई से लौट रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजे की गोदभराई से लौट रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
सदर कोतवाली के मैनीखेड़ा के पास सड़क हादसे में घायल दया शंकर जिला अस्पताल में भर्ती ।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बहनोई के साथ भतीजे की गोद भराई कार्यक्रम से लौट रहे चाचा की बाइक को टेंपो ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगा होेने से सिर में गंभीर चोट से चाचा की मौत हो गई। जबकि बाइक में पीछे बैठा बहनोई घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गंगाघाट थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी जितेंद्र पुत्र रामसेवक की सोमवार को गोदभराई थी। जितेंद्र का चाचा ओमप्रकाश (40) पुत्र घसीटे सुबह 10 बजे अचलगंज थाना क्षेत्र के खुटहा में रहने वाले बहनोई दयाशंकर (45) के साथ बाइक से भतीजे की गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होने सदर कोतवाली के निबहरा गांव गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ओमप्रकाश अपने बहनोई के साथ बाइक से घर को निकला। शाम 4.30 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के ही मैनीखेड़ा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से बाइक सवार ओमप्रकाश व पीछे बैठा उसका बहनोई दयाशंकर उछलकर दूर जा गिरे।
हेलमेट न लगा होने से ओमप्रकाश के सिर में गंभीर चोट आ गई। राहगीरों की मदद से साले-बहनोई को जिला अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके बहनोई को भर्ती कर इलाज शुरू किया। ओमप्रकाश की मौत से मांगलिक कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदल गई। जिला अस्पताल पहुंचे परिवार के लोग ओमप्रकाश का शव देख बदहवास हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के अनुसार ओमप्रकाश मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाता था।
विज्ञापन
ओमप्रकाश की मौत पर पत्नी गुड्डी व बेटी सोनम, स्वाती व शिवानी के अलावा दो बेटों में शिवम व सत्यम का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला अस्पताल में पिता का शव देख बच्चे मां से लिपटकर रो पड़े। मां गुड्डी बेटे की मौत पर बेसुध हो गईं।