फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Nepal incident is a deep blow to democracy and faith: Sakshi Maharaj

नेपाल की घटना लोकतंत्र और आस्था पर गहरी चोट : साक्षी महाराज

Fri, 12 Sep 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nepal incident is a deep blow to democracy and faith: Sakshi Maharaj
फोटो- 5- पत्रकारों से वार्ता करते सांसद साक्षी महाराज
उन्नाव। सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने नेपाल की घटना को लोकतंत्र और आस्था पर गहरी चोट बताया। कहा कि उपद्रवियों ने नेपाल की पहचान और छवि को धूमिल किया है।
विज्ञापन

गदनखेड़ा स्थित अपने कैंप कार्यालय में बृहस्पतिवार को सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर पर हमले को दुखद और लोकतंत्र के लिए शर्मनाक करार दिया। कहा कि बांग्लादेश की हिंसा को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि नेपाल से ऐसा चिंताजनक समाचार आ गया। कहा कि उपद्रवियों ने न सिर्फ धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाई बल्कि पूरे विश्व में नेपाल की पहचान और छवि को धूमिल किया है।
विज्ञापन

भगवान पशुपतिनाथ की नगरी को सनातन संस्कृति और आस्था का प्रतीक बताते हुए कहा कि वहां हिंसा होना पूरी मानवता के लिए चिंता का विषय है। यह केवल नेपाल की समस्या नहीं बल्कि पूरे दक्षिण एशिया की स्थिरता और शांति के लिए चुनौती है। साक्षी महाराज ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों से गहरे सांस्कृतिक और धार्मिक संबंध रहे हैं। ऐसे में नेपाल में अस्थिरता और उपद्रव भारत सहित पूरे क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। नेपाल की जनता को शांति भाईचारे का रास्ता अपनाना होगा। साक्षी महाराज ने कहा कि वह भगवान पशुपतिनाथ से प्रार्थना करते हैं कि उपद्रवियों को सद्बुद्धि दें और नेपाल की जनता संयम और धैर्य से इस संकट से बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-1
पोस्टरवार पर सांसद ने विपक्षियों को घेरा
रायबरेली में एक पोस्टर के माध्यम से राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव को ब्रह्मा, विष्णु औरमहेश बताने पर सांसद ने विपक्षियों को घेरा। कहा कि यह एनडीए गठबंधन की विरोधी पार्टियां हैं। भारतीय संस्कृति की विरोधी है। सनातन की विरोधी हैं। हिंदू देवी देवताओं की विरोधी हैं। कहा कि इनके नेता दुनिया के सबसे बड़े नेता की मां को अपमानित करते हैं। यह क्या न कर लें, कम ही है। कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव वॉलेट हुआ। उसमें हमारी संख्या से ज्यादा हमको वोट मिले। यही वोट मशीन से पड़े होते तो विपक्ष दीवार से सिर मारकर फोड़ लेता। सांसद ने कहा कि विपक्ष में विकृत मानसिकता के लोग हैं। यह सत्ता के लिए छटपटा रहे हैं। उन्हें ट्रीटमेंट की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed