{"_id":"7fc9ae9da8273097c9b9e43827e4f51a","slug":"neither-drug-was-administered-oath-by-the-superintendent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा न करने की एसपी ने मातहतों को दिलाई शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा न करने की एसपी ने मातहतों को दिलाई शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 27 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर एसपी ने अपने मातहतों को कार्यालय में नशा न करने की शपथ दिलाई। साथ ही नशा बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसपी महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि नशा करने से इंसान का शरीर तो खराब होता ही है साथ ही पद की भी गरिमा गिरती है। इसलिए सभी शपथ लें कि वह आज के बाद नशा नहीं करेंगे। जिले में नशा बिक्री करने वालों पर भी अंकुश लगाएं। यहां उन्होंने नशा मुक्ति से संबंधित शपथ पत्र भी मातहतों को पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन
इस दौरान एएसपी रामकिशुन यादव, स्थानीय अभिसूचना अधिकारी अविनाशचंद्र यादव, आरआई जेआर गौतम, पीआरओ जितेंद्र बहादुर सिंह, रीडर ओपी सिंह के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन