{"_id":"58937e484f1c1b313de83f36","slug":"negligence-of-the-doctors-the-patient-remains-on-the-lives-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों की लापरवाही, मरीज की जान पर बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों की लापरवाही, मरीज की जान पर बनी
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
patients in hospital
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस निवासी सुनील सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह जब उसकी हालत बिगड़ी तो उन्होंने जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक से संपर्क किया। जिस पर उन्होंने जांच के बाद मरीज को कानपुर ले जाने की सलाह दी। इस बीच जब परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया तो उससे चिकित्सक से बात कराने की बात कही गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि वह जब डाक्टर के पास पहुंचे तो उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया। इस बीच मरीज की हालत बिगड़ने लगी। इस दौरान परिजन करीब एक घंटे तक वहीं भटकते रहे। एक घंटे तक एंबुलेंस न मिलने पर परिजन हंगामा करने लगे। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस की सुविधा मिली और वह लोग मरीज को लेकर कानपुर चले गए। परिजनों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही।