{"_id":"65b17060adc2a0fc940e24cb","slug":"negligence-in-vaccination-salary-hike-of-two-anms-stopped-unnao-news-c-221-1-sknp1054-109039-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: टीकाकरण में लापरवाही, दो एएनएम की वेतन वृद्धि रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: टीकाकरण में लापरवाही, दो एएनएम की वेतन वृद्धि रोकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। टीकाकरण सत्र में लापरवाही बरतने पर दो एएनएम की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। इन दोनों ने आयन और कैल्शियम की गोली का वितरण नहीं किया था। वहीं चार ब्लॉकों की प्रगति रिपोर्ट खराब मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारियों को चेतावनी दी है।
कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार शाम को डीएम अपूर्वा दुबे ने जिला स्वास्थ्य समिति बैठक की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से संचालित कार्यक्रमों, नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण, जननी सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की। लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न मिलने पर डीएम ने सीएमओ को हिदायत दी। इसमें नवाबगंज, फतेहपुर चौरासी , हिलौली और हसनगंज ब्लाक की प्रगति काफी खराब मिलने पर सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं नवाबगंज ब्लाक के स्वास्थ्य उपकेंद्र सेवरा की एएनएम रोशनी और भितरेपार में तैनात शिखापाल को टीकाकरण सत्र में आयरन और कैल्शियम की टेबलेट का वितरण करने की रिपोर्ट मिलने पर दोनों की वेतनवृद्धि रोक दी गई।