फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Nawabganj tops in girls' Kabaddi competition

Unnao News: बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में नवाबगंज अव्वल

Fri, 26 Jan 2024 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Nawabganj tops in girls' Kabaddi competition
उन्नाव। बाईपास स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प यात्रा और उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को बालक और बालिका वर्ग में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ आरआई नेक मोहम्मद खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को मतदाता दिवस की शपथ भी दिलाई और मतदान करने के लिए जागरूक किया। बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला नवाबगंज और स्टेडियम की टीम के बीच खेला गया। इसमें नवाबगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। बालिका वर्ग खो-खो का फाइनल मैच पैट्रियॉट स्कूल और शिक्षा संस्थान के बीच खेला गया। इसमें पैट्रियॉट स्कूल टीम ने जीत हासिल की। बालक वर्ग खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सिकंदरपुर सरोसी और शुक्लागंज हंटर्स के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन कर सिकंदरपुर टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच आशियाना थंडर्स और कबड्डी योद्धा के बीच खेला गया। इसमें आशियाना टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत हासिल की। इस दौरान कृष्ण प्रताप सिंह, स्वाति सिंह, विपिन पाल, श्रद्धा सोनकर, विकास अवस्थी, शशिकांत, प्रीति खरे, आनंद मोहन, शिवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed