{"_id":"6830c687451578521d07ee0c","slug":"nautapa-will-start-from-tomorrow-mercury-will-rise-unnao-news-c-221-1-sknp1054-131500-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कल से शुरू होगा नौतपा, चढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कल से शुरू होगा नौतपा, चढ़ेगा पारा
Sat, 24 May 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 24 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। इस गर्मी के सीजन में नौतपा कल यानी 25 मई से शुरू होने जा रहा है जो 15 दिन रहेगा। ऐसा कहा जाता है कि इस समयावधि में पारा चढ़ता है, जिससे ज्यादा गर्मी पड़ती है। ऐसे में आने वाले समय में तीव्र गर्मी लोगों को परेशानी कर सकती है।
हर साल हिंदू पंचांग में जेठ महीने में जब गर्मी अपने चरम पर होती है, तब एक खास समय आता है जिसे नौतपा कहा जाता है। इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होकर आठ जून तक चलेगा। वैसे इस समयावधि में सूर्य की गर्मी सबसे ज्यादा महसूस होती है और तापमान कई जगहों पर रिकार्ड तोड़ता है। वैसे तो पूरे एक पखवाड़े तीव्र गर्मी पड़ती है पर उसमें भी शुरुआती नौ दिन विशेष रूप से अधिक तपन वाले होते हैं। पिछले साल 2024 में भी 24 व 25 मई के आसपास नौतपा शुरू हुआ था। करीब 15 दिन तक लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ी थी।
इसी बीच 31 मई 2024 को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। ऐसे में इस साल अभी तक पारा 43 डिग्री तक पहुंच चुका है तो नौतपा में इस बार रिकार्ड बनने के आसार जताए जा रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि नौतपा के समय सूर्य पृथ्वी के बहुत करीब रहता है, जिससे सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधे और तीव्र प्रभाव डालती हैं। जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होते हैं तो इसका असर गर्मी पर पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र शुक्र देव का होता है जो सूर्य के शत्रु नक्षत्र के रूप में माना जाता है। यही कारण है कि जब सूर्य और शुक्र एक साथ आते हैं, तो रिकार्ड तपन होती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मौसम विशेषज्ञ ने बताए गर्मी से बचाव के उपाय
- गर्मी से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखें
- हल्के कपड़े पहने, धूप में जाने से बचें और ठंडे वातावरण में रहें
- खूब पानी पीयें, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी का सेवन करें
- सूती और ढीले कपड़े पहनें ताकि शरीर को हवा मिल सके
- दिन के सबसे गर्म समय के दौरान (12 बजे से 3 बजे के बीच) धूप में जाने से बचें
- एसी, पंखे के उपयोग के साथ ठंडे पानी से स्नान करें
- ताजे फल तरबूज, खीरा, संतरा और सब्जियां खाएं
- अत्यधिक गर्मी में व्यायाम करने से बचें या इसे सुबह या शाम करें
- धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन लगाएं