{"_id":"63c83b540684fe08de6959ca","slug":"na-unnao-news-c-12-1-48723-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डीएम से मिला दिवंगत युवती का पिता, दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डीएम से मिला दिवंगत युवती का पिता, दी जानकारी
विज्ञापन
अंतिम फाइल
फालोअप
डीएम से मिला दिवंगत युवती का पिता, दी जानकारी
- जिलाधिकारी ने पुराना प्रकरण बताकर पत्रावली मंगवाने की बात कही
- सांसद बोले, गुुुरुवार को जनपद आने के बाद डीएम से करेंगे बात
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। शहर के एक कालोनी निवासी युवती की हत्या मामले में पिता द्वारा किए गए वायरल ऑडियो में शासन द्वारा किए गए वादे पूरे न किए जाने के मामले में डीएम ने पत्रावली तलब की है।
मंगलवार को बेटी की मौत के बाद इंसाफ मांगते पिता का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें उसने सांसद डा. साक्षी महाराज से फोन पर बात की थी। इसमें बताया था कि प्रशासन ने घटना के बाद 25 लाख की आर्थिक मदद, आवास और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन इसमें से एक भी पूरा नहीं किया गया।
प्रशासन पर शासन को गलत रिपोर्ट भेजने का भी आरोप लगाया था। पिता के मदद मांगने और न्याय न मिलने पर सांसद आवास पर जान देने की बात कही थी। इस पर सांसद ने डीएम के यहां जाकर मरने की बात कही थी। हालांकि सांसद ने ऑडियो में छेड़छाड़ करके वायरल करने की बात कही थी। इस मामले में पीड़ित पिता बुधवार को डीएम से मिला।
विज्ञापन
डीएम अपूर्वा दुबे ने बताया कि प्रकरण पुराना है। पत्रावली मंगवाकर दिखवा रही हूं। प्रावधान के तहत जो भी संभव होगा मदद की जाएगी। वहीं सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि गुरुवार को आऊंगा। तब डीएम से बात करके मामले की जानकारी करूंगा।
-- --
जलभराव की समस्या के निदान की तैयारी, प्रस्ताव तैयार
उन्नाव। जलभराव की समस्या के निदान के लिए डीएम अपूर्वा दुबे ने बुधवार शाम एडीएम न्यायिक, एक्सईएन सिंचाई, जल निगम व ईओ के साथ बैठक की। इसमें प्रथम चरण में शहर के पीडी नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या के निदान की तैयार कार्ययोजना पर चर्चा की गई। डीएम ने बताया कि जेल ड्रेन एवं शेखपुर नाले के जंक्शन प्वाइंट से आगे पूरे ड्रेन की सफाई कराए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस कार्ययोजना को धरातल पर लाने के लिए 46 लाख रुपये की शासन से मांग की गई है। धनराशि मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में जलभराव को रोकने के लिए जो कार्ययोजना बनाई गई है उसे जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाए। (संवाद)