{"_id":"63c83de9d7162e1763392636","slug":"na-unnao-news-c-12-1-48237-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दोस्त बनकर ठगे 50 हजार.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दोस्त बनकर ठगे 50 हजार.
विज्ञापन
दोस्त बनकर ठगे 50 हजार रुपये
- ऑनलाइन रुपये भेजने के बहाने पूछा ओटीपी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरवा। साइबर ठगों ने कोतवाली क्षेत्र के सेमरीमऊ गांव निवासी एक युवक को अपना शिकार बनाया। ठगों ने दोस्त बनकर युवक को फोन किया और 50 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर सेल को तहरीर दी है।
सेमरीमऊ गांव निवासी मनमोहन तिवारी ने बताया कि उनके फोन पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को राजेश बताया। उसने कहा कि वह उसके (मनमोहन) के खाते में 25 हजार रुपये ऑनलाइन भेहेगा। इसके बाद ठग ने उसके मोबाइल पर आया ओटीपी पूछ लिया।
मोबाइल पर रुपये कटने का संदेश आने के बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चल सका। पीड़ित ने साइबर सेल में ठगी की शिकायत की है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -
एएसपी ने किया थाने का निरीक्षण
अजगैन। अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने बुधवार दोपहर 1:30 बजे सोहरामऊ थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस, हवालात, महिला हेल्पडेस्क, आगंतुक कक्ष व परिसर को देखा। एएसपी ने अभिलेखों की जांच कर एसओ अमित सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। (संवाद)