{"_id":"63c83e457e37a746cc4f10da","slug":"na-unnao-news-c-12-1-48168-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला आढ़ती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला आढ़ती का शव
विज्ञापन
पेड़ पर फंदे से लटकता मिला आढ़ती का शव
- ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने की जांच
- परिजनों ने बताया था मानसिक बीमार
संवाद न्यूज एजेंसी
बीघापुर। इंदामऊ गांव में आढ़ती का शव गांव के बाहर मंदिर के पास एक पेड़ में अंगोछे के फंदे से लटका मिला। राहगीरों ने शव देख सूचना परिजनों को दी। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक बीमार था।
बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के इंदामऊ गांव निवासी रामशरण साहू (46) बाजार में दुकान लगाकर गल्ले का काम करते थे। बुधवार शाम उसका शव गांव के बाहर एक मंदिर परिसर के पास खड़े चिलवल के पेड़ में अंगोछे के फंदे से लटकता मिला।
ग्रामीणों ने शव लटका देख मृतक के परिजनों को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में चीख पुकार मच गई। ग्राम प्रधान मनोज की सूचना पर पुलिस जांच करने पहुंची।
विज्ञापन
मृतक के बेटे शिवचरन ने बताया कि पिता काफी समय से मानसिक बीमार चल रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था। वह बिना बताए घर से निकले थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी सुशीला और पांच लड़के हैं।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि परिजनों ने मृतक के मानसिक बीमार होने की जानकारी दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।