फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   My sleeping fate, oh God, please wake me up......

Unnao News: डंपर खराब होने से लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग छह घंटे जाम

Sat, 03 Jun 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 03 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
My sleeping fate, oh God, please wake me up......
हसनगंज। कबरई से मौरंग लादकर लखनऊ जा रहा ओवरलोड डंपर मोहान बांगरमऊ मार्ग के पुछड़ा चौराहे पर खराब हो गया। पूरी रात वाहनों की कतारें लगी रहीं। इस दौरान करीब छह घंटे तक लोग जाम से परेशान रहे।
विज्ञापन

गुरुवार रात करीब 12 बजे कबरई से मौरंग लादकर लखनऊ जा रहा ओवरलोड डंपर मोहान बांगरमऊ मार्ग से निकलते समय पुछड़ा चौराहे पर एक्सल टूटने से बीच रोड में खड़ा हो गया। रात अधिक होने से उस समय नया एक्सल बदला नहीं जा सका। डंपर न हटने से यातायात बाधित होने लगा।
विज्ञापन

कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब छह किमी तक वाहन ही वाहन खड़े नजर आने लगे। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर हसनगंज पुलिस पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास करना शुरू किया। वहीं डंपर का एक्सल खराब होने से उसे बीच सड़क से हटाने की कोशिशें भी नाकाम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों तरफ करीब दो किमी तक वाहनों की कतारें लगी होने से पुलिस वाहनों निकालने में कड़ी मशक्कत करती रही। सुबह छह बजे पुलिस ने कुछ देर तक एक तरफ के वाहनों को रोककर दूसरी छोर से वाहनों को निकालना शुरू किया। इस पर वाहन धीरे-धीरे निकलना शुरू हुए। हालांकि इसके बाद भी रुक-रुक कर जाम लगता रहा।

सीओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि डंपर खराब होने से जाम लगा था। खराब डंपर को हटवाने का प्रयास किया गया। हाइड्रा न मिलने से खराब डंपर को हटवाने में समस्या आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed