{"_id":"58a200814f1c1b1235d852ba","slug":"my-senses-advocate-flew-99-million-in-bank-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते में 99 करोड़ देख अधिवक्ता के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खाते में 99 करोड़ देख अधिवक्ता के उड़े होश
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 14 Feb 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
showing document
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता रामकुमार यादव निवासी दारोगाखेड़ा थाना अचलगंज ने बताया कि उनकी पत्नी गोमती देवी यादव का खाता बैंक आफ इंडिया की तारगांव शाखा में है। बताया कि वह रविवार देरशाम पत्नी का एटीएम कार्ड लेकर एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। रुपये तो नहीं मिले पर एटीएम से 99.99 करोड़ बैलेंस की पर्ची निकली। रविवार होने के चलते वह घर चले गए और सोमवार को पत्नी को बैंक भेजा। बताया कि पत्नी को बैंक अफसरों ने इसे कंप्यूटर की गलती बताते हुए एक-दो दिनों में खाते को दुरुस्त कर देने का आश्वासन दिया है। वहीं इस बारे में बैंक मैनेजर शैलेश कुमार ने बताया कि गोमती देवी ने बैंक से लोन ले रखा है। इस कारण उनका खाते से निकासी पर रोक लगा दी गई। इससे एटीएम की पर्ची माइनस में आ रही होगी। कहा कि उनके घर में शादी होने के चलते फिलहाल निकासी पर रोक हटा दी गई है।