फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Musical tribute to Ustad Puttan

उस्ताद पुत्तन को दी संगीतमय श्रद्धांजलि

Fri, 12 Feb 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Musical tribute to Ustad Puttan
उस्ताद पुत्तन की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करतीं मुख्य अतिथि लता बाजपेयी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मोती नगर स्थित भारतीय संगीत महाविद्यालय के संस्थापक उस्ताद शेख पुत्तन की पुण्य तिथि पर संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई। महाविद्यालय में वर्ष 1968 में संगीत की शिक्षा लेने वाली मुख्य अतिथि 75 वर्षीय लता वाजपेई को उस्ताद शेख पुत्तन सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत उस्ताद की रचना गुनियन का गुणगान करिए से हुआ। महाविद्यालय में संगीत व गायन की शिक्षा प्राप्त कर रहे अनुष्का शर्मा, अंशिका, अंश, ऋषभ वर्मा व संतोष गौतम ने राम का गुणगान करिए गीत प्रस्तुत किया। ऋषभ ने कोई कहियो री प्रभु भावन की गीत सुनाकर तालियां बटोरीं। संतोष व अनुष्का ने अच्युतम केशवम, अंशिका व अंश ने ओ पालन हारे भजन सुनाया। अंतिम प्रस्तुति के तौर पर शुभम, संजीव सिंह व गुरमुख ने शबद मेरी प्रीत गोेविंद श्याम पेश किया।
विज्ञापन

तबले पर सिराज अहमद, संजीव सिंह व प्रखर सिंह परिहार ने संगत दी। मंजीरा जसवंत सिंह ने और हारमोनियम महाविद्यालय के संचालक उस्ताद शेख इब्राहिम ने स्वयं संभाला। इस मौके पर महेंद्र मानू, ऋचा, प्रियंका, सुषमा व साकेत पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed