फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mohan was the All India Mushaira

मोहान में हुआ आल इंडिया मुशायरा

Tue, 22 Mar 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव Updated Tue, 22 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Mohan was the All India Mushaira
मुशायरे का दीप जलाकर शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री व सपा जिलाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

नगर पंचायत मोहान में आल इंडिया मुशायरा का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं सूबे के कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर व सपा जिलाध्यक्ष अनवर अहमद ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

विज्ञापन



शाहिद मंजूर ने कहा कि हसरत मोहानी की धरती पर इस तरह के मुशायरों के आयोजन से ही उर्दू जिंदा है। उर्दू से ही अरबी व फारसी भाषा को समझा जा सकता है। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अरशद सिद्दीकी, अनवर सिद्दीकी एवं असद सिद्दीकी ने शायरों व अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



शायर नदीम फारुखी ने मेरी किस्मत में जो तय सफर हो जाए, मेरे अल्लाह मदीना में मेरा घर हो जाए...पर तालियां बटोंरी। सलमान जाफरी ने मैं हार तो गया मगर मर तो नहीं गया...के माध्यम से लोगों को वाह-वाह करने पर मजबूर कर दिया। वसीम बरेली एएन बंबई ने शेर पढ़ा तुम्हारे वास्ते यह गम उठाने वाला हूं रुको आंसुओं मैं मुस्कारने वाला हूं.।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुशायरे में जौहरा कानपुरी, इमरान प्रतापगढ़, शबीना दीप साहिल लखनऊ, उमर फारुखी, नदीम देवबंदी, चरनजीत सिंह बशर, शब्बा बलरामपुरी आदि दर्जनों शायरों ने अपने शेर प्रस्तुत कर रातभर शमां बांधे रखी। संचालन सलीम ने किया। इस मौके पर चेयरमैन समरजीत यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख औरास ज्ञानेंद्र सिंह, सेवकलाल रावत, प्रमोद रस्तोगी प्रधान, गद्दन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed