फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Murdered after being cheated in love for two years

Unnao News: दो साल के प्यार में धोखा मिलने पर युवती की खेत में गला कसकर की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Sat, 25 Feb 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 25 Feb 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Murdered after being cheated in love for two years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
उन्नाव जिले में घास लेने गए युवती की खेत में गला कसकर की गई हत्या की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। हत्या उसके गांव में रहने वाले युवक ने की थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों से युवती उससे बात नहीं कर रही थी। किसी दूसरे युवक से नजदीकी और उसी से शादी तक की बात पहुंचने से नाराज होकर आरोपी युवक खेत पहुंचा। विवाद के दौरान सिर पर डंडे से वार कर युवती को घायल किया। फिर गुस्से में गला कस दिया।
विज्ञापन


असोहा क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर घास लेने खेत गई युवती की हत्या कर शव सरसों के खेत में फेंक दिया गया था। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाने और मामा के यहां गई उसकी सहेली से पूछताछ में अहम सुराग मिला। पुलिस के अनुसार, सहेली ने बताया कि गांव के ही विकास नाम के युवक से युवती का करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच काफी नजदीकी थी और अक्सर एकांत में मिलते थे। कुछ महीनों से युवती की अपने ही भाई के साले से नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों के बीच बात होती थी और विकास का फोन रिसीव नहीं करती थी। युवती की शादी की बात भी चल रही थी। इसकी जानकारी होने पर विकास नाराज था।
विज्ञापन


विकास ने अपने जन्मदिन पर युवती को बुलाया था। वहां भी हत्यारोपी विकास ने उसे समझाया लेकिन वह नहीं मानी थी। बुधवार को युवती खेत पर जब घास काटने जा रही थी तब भी वह किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। यह देख विकास उसके पीछे खेत तक गया। रास्ते में एक दुकान से उसने युवती के लिए बिस्कुट भी खरीदे। काफी पूछने पर भी जब युवती ने नहीं बताया कि वह किससे बात कर रही है तो विकास ने गुस्से में युवती के गाल पर मुक्का मारा। इससे युवती जमीन पर गिर गई। फिर सिर पर डंडे से वार किया और गला कसकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के पास से डंडा और अंगूठी बरामद की हैं। एसपी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या की गई है। आरोपी ने घटना स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
खेत में युवती की हत्या करने के बाद आरोपी घर आकर लेट गया। उधर युवती की घर न आने पर उसकी चाची हत्यारोपी की मां के साथ खेत पहुंची तो शव पड़ा देखा। गांव के लोग भी पहुंचे और हत्यारोपी विकास मौके पर पहुंचा था। लेकिन बाद में पुलिस को देख वहां से चला गया था।
--
हत्यारोपी के चेहरे पर सूजन के साथ बाईं ओर आंख के नीचे भी चोट के निशान थे। इससे यह लग रहा था कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की है।
--
घटना के खुलासे में जुटी पुलिस ने पहले सहेली के पुरुष दोस्त पर युवती की हत्या का शक था। लेकिन जब उसे पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की और मृतका की सहेली से गहरी दोस्ती होने की बात सामने आई तो छोड़ दिया गया।

--
विकास को युवती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद गांव में कई तरह की चर्चा है। गांव के लोग विकास द्वारा अकेले ही हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात पचा नहीं पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि हत्या गेहूं के खेत में की गई। फिर खींचकर सरसों के खेत में डाला गया। मृतका की लैगी गले में फंसी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed