फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   MP caught loader full of cattle

सांसद ने पकड़ा मवेशियों से भरा लोडर

Mon, 29 Jun 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 29 Jun 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
MP caught loader full of cattle

उन्नाव। सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को मवेशियों से लदे लोडर को उन्नाव स्थित बाईपास पर पकड़ कर चालक समेत कोतवाली पुलिस के हवाले किया। उन्होंने बाईपास पर पिकेट ड्यूटी में तैनात सिपाहियों पर पैसे लेकर लोडर छोड़ने का आरोप भी लगाया। चालक के अनुसार वह मध्य प्रदेश के कटनी जिले से भैंसों को लादकर स्लाटर हाउस ले जा रहा था।

विज्ञापन


रविवार को अपने गोद लिए गांव टीकर गढ़ी में आयोजित किसान मेले में शामिल होने जाते समय सांसद साक्षी महाराज को एक लोडर दिखा जिसमें भूसे की तरह मवेशियों को लादा गया था। इसे देखकर उन्होंने अपने साथियों से उसे रोकने को कहा। साथियों ने लोडर का पीछा कर सौ मीटर की दूरी पर उसे रोक लिया।
विज्ञापन


चालक ने साक्षी महाराज को अपना नाम कादिर व उसके एक अन्य साथी ने रामनरायन यादव निवासी कटनी मध्य प्रदेश बताया। भैंसों को कटनी से लादकर जिले के एक स्लाटर हाउस में कटने के लिए ले जा रहा था। इस पर सांसद ने कोतवाली प्रभारी परशुराम त्रिपाठी को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी के मौके पर पहुंचने के बाद लोडर व दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बाईपास पर पिकेट ड्यूटी सिपाहियों पर पैसे लेकर जानवरों से लदे वाहनों को जाने देने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed