फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   movement

अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम, प्रदर्शन

Wed, 03 Mar 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
movement
पाटन। बीघापुर तहसील प्रशासन के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत चल रहे अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पाटन में प्रदर्शन किया। बाद में बार एसोसिएशन सभागार में बैठक कर आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई। 19 फरवरी से अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अधिवक्ताओं ने तहसील भवन में प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद तहसील बार एसोसिएशन सभागार में बैठक की। पूर्व अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी का खामियाजा वादकारियों को भुगतना पड़ रहा है। एसडीएम न्यायालय में धारा 24 और 116 की लंबित फाइलों के अंबार का दावा किया। महामंत्री शेर बहादुर ने बहस के बाद भी आदेश न जारी होने से मुवक्किलों में अविश्वास बढ़ने की बात कही। पूर्व अध्यक्ष सर्वेश प्रताप सिंह ने कहा कि गैर विवादित फाइलों में न्यायालयों को लेखपालों से आख्या लेनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने वाद खारिज किए जाने को निंदनीय ठहराया।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह ने न्यायिक कार्यों से विरत रहने के प्रस्ताव के बाद चकबंदी अधिकारियों के न्यायिक कार्य करने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर सुरेश पटेल, मोहनलाल, रणविजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अतुल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ वर्मा, उपाध्यक्ष देशराज यादव व कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed