{"_id":"5fee06ec8ebc3e3d457502c6","slug":"movement-unnao-news-knp603244669","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांगरमऊ में वकीलों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांगरमऊ में वकीलों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। एसडीएम पर अधिवक्ता से बदसलूकी का आरोप लगाते हुए तहसील के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। ऐलान किया कि एसडीएम का तबादला न होने तक तहसील न्यायालय का बहिष्कार करेंगे।
अधिवक्ता महमूद आलम की ओर से तहसील बार एसोसिएशन को दिए गए पत्र में बताया गया है कि 28 दिसंबर को वह अपने एक मुवक्किल के साथ एसडीएम कार्यालय गए थे। आरोप है कि इस दौरान एसडीएम ने उनसे अभद्रता की और कार्यालय से बाहर निकल जाने को कहा। साथी अधिवक्ता के साथ बदसलूकी से नाराज अधिवक्ता लामबंद हो गए। अधिवक्ताओं ने बैठक कर एसडीएम का स्थानांतरण न होने तक सभी न्यायालयों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल, राजस्व परिषद, कानून मंत्री व जिलाधिकारी पत्र भेजा है।
बैठक में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामभरोसे वर्मा, महामंत्री सुभाषचंद्र शुक्ला, एल्डर कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण कनौजिया, सत्यपाल, अजीत द्विवेदी, अनिल वर्मा, विष्णुकांत मिश्र, श्रीकांत, रमेश द्विवेदी, मुजम्मिल अहमद, मनीष मिश्रा, मनोज सेंगर, कमलकांत तिवारी, प्रतीक मौजूद रहे। एसडीएम दिनेश कुमार का कहना है कि उन्होंने अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया है। उन्होंने एल्डर कमेटी के अध्यक्ष से वार्ता कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन अधिवक्ता इससे सहमत नहीं हुए।