{"_id":"a689f88a7fdcb5c88eaeb5bc82a5fa3c","slug":"mother-daughter-killed-in-wall-collapse-by-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से दीवार ढहने से मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से दीवार ढहने से मां-बेटी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्लागंज। रविवार देर शाम हुई तेज बारिश ने एक घर में मातम का माहौल पैदा कर दिया। बारिश होने से घर के बरामदे की कमजोर दीवार ढह गई और उसके सहारे बैठी महिला चपेट में आ गई। दीवार के नीचे दबने से महिला व उसकी छह माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
थानाक्षेत्र के मोहल्ला गोताखोर कालोनी निवासी शफीक के मकान में पप्पू अपनी पत्नी मुन्नी (20) व छह माह की बेटी सानिया के साथ किराए पर रहता है। पप्पू ने बताया कि रविवार को वह घर पर ही था। देर शाम लगभग 7 बजे तेज बारिश होने लगी। उसी समय उसकी पत्नी मुन्नी बेटी सानिया को गोद में लेकर बरामदे में घर का काम कर रही थी। उसी समय तेज बारिश के कारण बरामदे की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई।
मुन्नी दीवार के नीचे दब गई। दीवार गिरने से हुई तेज आवाज पर वह कमरे से बरामदे की ओर भागा। उसने आस पास के लोगों को आवाज देकर बुलाया। उसने बताया कि जब तक वह लोग मुन्नी को दीवार के नीचे से निकालते वह दम तोड़ चुकी थी और मुन्नी के साथ ही गोद में लेटी बेटी सानिया की भी सांसे थम गई थी। मां-बेटी की मौत की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। पत्नी और बेटी की मौत पर पति शफीक का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
..........................