फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Morning Banaras, Like Lalaam, Like Jagam Awadh's Evening

सुबहे बनारस, ललाम की तरह, जगमग अवध की शाम की तरह

Mon, 13 Jan 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Morning Banaras, Like Lalaam, Like Jagam Awadh's Evening
तकिया मेला के समापन अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में कवितापाठ करते वाणीपुत्र। - फोटो : UNNAO
पाटन(उन्नाव)। गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक सहस्र लिंगेश्वरधाम बाबा मोहब्बत शाह की मजार पर लगने वाला तकिया मेला अपने आप में अनूठा है। भारतीय संस्कृति में मेले का अपना अलग स्थान है। भारतीय संस्कृति ही आपसी सद्भावना भाईचारे को बढ़ावा देने और वसुधैव कुटुंबकम की भावना से ओतप्रोत है। यह बातें बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला ने मेला समापन पर कहीं। उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए। भारतीय संस्कृति अखंड एवं अक्षुण्ण रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम देवेंद्र पांडेय, एसपी विक्रांतवीर ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

कवयित्री कोमल नाजुक ने वाणी वंदना पढ़ी। लखनऊ से पधारे कवि वाहिद अली ‘वाहिद’ ने पढ़ा कि ‘सुबहे बनारस ललाम की तरह, जगमग अवध की शाम की तरह, प्रेम की सुराही और जाम की तरह, आओ मिलो राम से सलाम की तरह’। ‘गुण हीन लोगों को कहो भगवान लिख दूं क्या, जो लाशों पर खड़े होकर सियासी नृत्य करते हैं, उनके लिए जयगान लिख दूं क्या’। साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित डॉ. गणेश नारायण शुक्ला ने पढ़ा कि ‘खड़े हो जमीन देखो, हैं लोग कितने महीने देखो, गली के नागों से बच रहे हो, उठाकर अपनी आस्तीन देखो’। रायबरेली से पधारी कवयित्री कोमल नाजुक ने पढ़ा कि ‘दर्द दिल में है छुपा, जश्न मनाया जाए, रोने वालों को चलो आज हंसाया जाए’।
विज्ञापन

रायबरेली से पधारे वीर रस के कवि वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने पढ़ा कि ‘देश प्रेम का प्रबल ज्वार, चेहरे पर थी लालिमा अपार, स्पष्ट भाव थे मन में, धूल चटा देंगे दुश्मन को बार बार’। बाराबंकी से पधारे शृंगार और ओज के वरिष्ठ कवि व काव्य समारोह का संचालन कर रहे राम किशोर तिवारी ने पढ़ा कि ‘तुम स्वयं अपना दीपक जलाओ सखे, सो गई चेतना को जगाओ सखे, रोशनी खुद तुम्हें देखने आएगी, यह निराशा की चादर हटाओ सखे’।
विज्ञापन
विज्ञापन

काव्य समारोह में नरेंद्र आनंद उन्नाव, अनिरुद्ध सौरभ, मांडवी मिश्रा, सरगम, उमाशंकर यादव, चंद्रकांत बाजपेई ने भी कविता पाठ किया। इस दौरान एसडीएम दयाशंकर पाठक, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, नायब तहसीलदार सुदीप तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी महानंद शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed