फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   MOIC increment stopped in case of pregnant death

गर्भवती की मौत के मामले में एमओआईसी का इंक्रीमेंट रोका

Sat, 12 Oct 2019 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
MOIC increment stopped in case of pregnant death
उन्नाव। गर्भवती के इलाज में लापरवाही के आरोप पर बीघापुर के एमओआईसी का एक साल का इंक्रीमेंट रोक दिया गया है। दो सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट पर अपर निदेशक ने यह निर्देश दिया है। यहां तैनात एएनएम का भी वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

बीघापुर थानाक्षेत्र के बैजनाथखेड़ा निवासी मधू पत्नी पवन कुमार को प्रसव पीड़ा पर परिजनों ने जुलाई 2018 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीघापुर में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप था कि सीएचसी में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। समय से इलाज न मिलने से महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने चिकित्सा प्रभारी डॉ. पंकज पर लापरवाही का आरोप लगा सीएमओ से शिकायत की थी।
विज्ञापन

शिकायत पर सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. एके रावत व डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में दो सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। चार माह पूर्व टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट तत्कालीन सीएमओ डॉ. लालता प्रसाद को सौंप दी थी। हालांकि सीएमओ जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हुए थे। इस पर उन्होंने दोबारा जांच के आदेश देकर जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा था। इस बीच मामला अपर निदेशक स्वास्थ्य तक भी पहुंच गया। हाल ही में अपर निदेशक व सीएमओ को सौंपी गई रिपोर्ट में डॉ. पंकज व एएनएम को गर्भवती की मौत के मामले में लापरवाह पाया गया। जिस पर डॉ. पंकज का एक साल का इंक्रीमेंट रोकने के साथ एएनएम का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। सीएमओ डा. केपी सिंह ने बताया कि कार्रवाई से एमओआईसी व एएनएम को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट पर उठे सवाल
दो सदस्यीय जांच टीम ने पहले डॉ. पंकज को क्लीन चिट दी थी। अपने बयान में डॉ. पंकज ने कहा था कि जिस दिन महिला को अस्पताल लाया गया था उस दिन वह अस्पताल में मौजूद नहीं थे। जबकि एएनएम ने अपने बयान में डॉक्टर को फोन कर बुलाने की बात कही थी। एक बार डॉक्टर को क्लीन चिट देने के बाद दोबारा उनकी लापरवाही साबित हो गई। चिकित्सकों में इसका विरोध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed