{"_id":"66cf98e798103f9848005370","slug":"mohanlalganj-mandhana-state-highway-will-be-seven-meters-wide-unnao-news-c-221-1-sknp1055-118948-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सात मीटर चौड़ा होगा मोहनलालगंज-मंधना राज्यमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सात मीटर चौड़ा होगा मोहनलालगंज-मंधना राज्यमार्ग
विज्ञापन
उन्नाव। अब कानपुर-लखनऊ का सफर आसान होगा। लखनऊ के मोहनलालगंज से कानपुर के मंधना तक बने राज्यमार्ग को सात मीटर चौड़ा करने की व्यय वित्त समिति (ईएफसी) ने मंजूरी दे दी है। वर्तमान में जनपद की सीमा में यह मार्ग तीन मीटर चौड़ा है। शासनादेश जारी होते ही इसका चौड़ीकरण शुरू हो जाएगा। इस मार्ग का यातायात शहर के बाहर से ही दूसरे जिलों के लिए आवागमन कर सकेगा। शहर को भी जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
लखनऊ के मोहनलालगंज से पुरवा, मौरावां होते हुए अमर शहीद की जन्मस्थली बदरका से गंगा बैराज के रास्ते कानपुर के मंधना को जोड़ने वाला यह मार्ग राज्यमार्ग घोषित है। मार्ग कुल 75 किलोमीटर लंबा है। मार्ग का काफी हिस्सा चौड़ीकरण में पूर्व में शामिल हो चुका है। चार माह पहले बदरका व बंथर के पास लगभग डेढ़ किलोमीटर के हिस्से को तीन मीटर से सात मीटर चौड़ा किया गया था। अब जनपद की सीमा में मरहला चौराहे तक इसके चौड़ीकरण को शासनस्तर पर गठित ईएफसी की स्वीकृति मिल चुकी है। बताया जाता है कि पांच करोड़ से ज्यादा के कार्यों को अनुमोदित करने का काम ईएफसी ही करती है। यह समिति शासन में बैठक के बाद ही किसी प्रस्ताव को मंजूरी देती है। मार्ग चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी ने 75 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। विभाग के अधिकारी अब शासनादेश जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
कम चौड़ा होने के कारण अक्सर लगता है जाम
राज्यमार्ग होने के बाद भी तीन मीटर चौड़ा होने से इसका सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। अक्सर एक साथ कई वाहनों के इस मार्ग से निकलने के दौरान जाम लग जाता है। अब मार्ग के सात मीटर चौड़ा होने के बाद आराम से वाहन निकल सकेंगे। जाम की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी। वहीं मोहनलालगंज पुरवा होते हुए कानपुर जाने वाले लोगों को समय भी कम लगेगा। लगभग 15 किलोमीटर दूरी की बचत भी होगी।
विज्ञापन
मोहनलालगंज से मंधना राज्यमार्ग के चौड़ीकरण को ईएफसी से मंजूरी मिल गई है। अब शासनादेश जारी होने का इंतजार है। जब तक शासनादेश जारी न हो जाए तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। विभागीय स्तर पर पूरी तैयारी है। जैसे ही आदेश जारी होगा, वैसे ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड।