{"_id":"62125b6f3e0a7b6db909f68b","slug":"modi-says-for-sapa-satta-means-tijori-unnao-news-knp6816347188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने कहा, सपा के लिए सत्ता तिजोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने कहा, सपा के लिए सत्ता तिजोरी
विज्ञापन
असोहा के चंदनखेड़ा में चुनावी जनसभा के दौरान प्रत्याशियों के साथ हाथ उठाकर समर्थन की अपील करते प?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोहा (उन्नाव)। ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत चंदनखेड़ा में रविवार को आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सपा के लिए सरकार का मतलब एटीएम है। इनके लिए सत्ता ऐसी तिजोरी है जिससे पैसे निकालो और अपना घर भरो। जबकि भाजपा के लिए सरकार का मतलब जनता की सेवा करना है। एक जनसभा में पुलिस कर्मियों से किए गए अखिलेश के व्यवहार पर कहा कि इसके जरिये दंगाई, माफिया और अपराधी दोस्तों की हिम्मत बढ़ाने का प्रयास किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये आपसे बदला लेने के लिए बेताब हैं। कुछ समय पहले पंजाब में उत्तर प्रदेश के लोगों पर अभद्र टिप्पणी की गई। लेकिन इन परिवारवादियों ने विरोध में एक शब्द तक नहीं कहा। इसका सीधा अर्थ है कि सपाइयों को प्रदेश के लोगों के मान-सम्मान से कोई लेना देना नहीं है। उन्नाव में एक कहावत कही जाती है, थोथा चना, बाजे घना। यह सपा पर पूरी तरह से फिट बैठती है। दो चरण की वोटिंग देखकर सपाइयों के होश उडे़ हैं। इस कारण डींग हांक रहे हैं। मोदी ने लोगों से पूछा कि खाली बर्तन ज्यादा आवाज करता है न।
इसी प्रकार सपाई खुद को चारों खाने चित देखकर उल्टा-सीधा बोल रहे हैं। मोदी ने कहा कि आपको याद होगा कि पिता को मंच से धक्के देकर हटाया, अपमानित किया और खुद कुर्सी हथिया ली। इस चुनाव में कुर्सी जाते देखकर उसी पिता से गुहार लगानी पड़ी। जब सीएम उम्मीदवार की सीट ही सुरक्षित नहीं है तो हवा का रुख समझा जा सकता है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा शासनकाल में न खाता न बही, जो माफिया गुंडे कहें वही सही। रास्तों पर मनचले बहन, बेटियों को परेशान करते थे। अपहरण, हत्या व लूट से व्यापारियों का जीवन संकट में रहता था। भाजपा इस अंधेरगर्दी से बाहर निकालकर लाई है। योगी ने कानून व्यवस्था को सुधारा है।