फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mobile phone location will be removed for ARTO enforcement

एआरटीओ प्रवर्तन की निकलवाई जाएगी मोबाइल फोन लोकेशन

Thu, 28 May 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone location will be removed for ARTO enforcement
उन्नाव। बारासगवर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एआरटीओ की पट्टिका लगी स्कॉर्पियों की चपेट में आकर वृद्ध की मौत की घटना को आरटीओ प्रवर्तन लखनऊ ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि जांच शुरू की गई है। जरूरत पड़ी तो एआरटीओ प्रवर्तन की पिछले 15 दिनों की मोबाइल फोन की लोकेशन निकलवाई जाएगी। वहीं, एआरटीओ प्रवर्तन ने अपना स्पष्टीकरण आरटीओ लखनऊ को भेज दिया है। जिसमें उन्होंने घटना के समय कार्यालय के कार्य से थाना जाने की बात दर्शायी है। वहीं, एआरटीओ प्रशासन ने भी ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त करने व हादसे की रिपोर्ट लखनऊ भेजी है।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन लखनऊ विदिशा सिंह ने बताया कि एआरटीओ के पास सरकारी वाहन होते हुए उनके निजी वाहन से एआरटीओ की पट्टिका लगाकर चलने की बात सामने आई है। हादसे के वक्त इसी स्कॉर्पियो से मौरंग भरे वाहन का पीछा करने व पिछले कई दिनों से उगाही किए जाने की बात भी प्रकाश में आई है। जिसकी जांच कराई जा रही है। बताया कि उन्होंने अपना स्पष्टीकरण भेजा है। उनके जवाब में जो भी बिंदु दर्शाए गए हैं उनकी जांच कराई जाएगी। जरूरत पड़ी तो एआरटीओ प्रवर्तन की पिछले 15 दिन की मोबाइल फोन की लोकेशन निकलवाई जाएगी। जिससे यह स्पष्ट होगा कि वह 15 दिन से किन-किन रूटों पर चेकिंग कर रहे थे। एआरटीओ अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट लखनऊ भेज दी है। बताया कि शुक्लागंज निवासी चालक महेश कुमार पाल घटना के वक्त स्कॉर्पियो चला रहा था। उसका लाइसेंस निरस्त कर रिपोर्ट के साथ उसकी प्रति भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed