{"_id":"fe7ab03a7d8bcd54a516ab8061f7a7f0","slug":"mobile-fish-parlor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते-फिरते मिलेगा मछलियों का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलते-फिरते मिलेगा मछलियों का स्वाद
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पसंदीदा मछली व्यंजन के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार की ओर से इसके लिए अनुदान पर चलते-फिरते मोबाइल फिश पार्लर अनुदान पर दिए जा रहे हैं। गुरुवार को सीडीओ ने मोबाइल फिश पार्लर को रवाना किया।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए अनुदान पर मोबाइल फिश पार्लर वैन दिए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष में जिले को दो मोबाइल फिश पार्लर का लक्ष्य रखा गया है। इस मोबाइल फिश पार्लर की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये है और इस पर सरकार की ओर से एक लाख पैंसठ हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन
इस मोबाइल वैन में मछली के ताजे व्यंजन बनाने के लिए फ्रिज, गैस व बर्तन के साथ जनरेटर होता है। इस मोबाइल फिश वैन भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर रुककर वहां पर लोगों को ताजी मछली के व्यंजनों का स्वाद चखाएगी।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त यदि किसी के यहां पर कोई कार्यक्रम हो तो मोबाइल वैन को मोबाइल फोन के माध्यम से बुलाया जा सकता है। गुरुवार को विकास भवन परिसर से मुख्य विकास अधिकारी संदीप कौर ने मोबाइल फिश पार्लर वैन को रवाना किया।