फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   MNREGA will become a medium to double farmers' income

मनरेगा बनेगी किसानों की आय दोगुनी करने का माध्यम

Mon, 07 Oct 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
MNREGA will become a medium to double farmers' income
उन्नाव। अब महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) किसानों की आय दोगुनी करने का माध्यम बनेगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने खेती को मनरेगा से जोड़ने की कवायद शुरू की है। मनरेगा से ही ऊसर, बीहड़ व बंजर को भी खेती योग्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र की मोदी सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इसके अलावा सतत विकास लक्ष्य 2030 के अंतर्गत गरीबी को खत्म करना, पर्यावरण की रक्षा व आर्थिक असमानता को कम करने समेत 17 लक्ष्य भी तय किए हैं। सतत विकास का प्रथम लक्ष्य ग्राम पंचायतों में गरीबी को पूरी तरह से समाप्त करना है। इसी कड़ी में खेती को मनरेगा से जोड़ा गया है। इसके लिए राज्यस्तर पर ग्राम्य विकास विभाग को नोडल बनाया गया है। ग्राम्य विकास आयुक्त के रवींद्र नायक ने जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र में कहा है कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए यह आवश्यक है कि लागत में कमी लाकर उत्पादन में बढ़ोत्तरी की जाए। लागत में कमी और पैदावार बढ़ाने में मनरेगा सहयोग कर सकती है। इस योजना में किसानों को ऐसे कार्यों का लाभ दिया जा सकता है जिससे उनकी आय मेें बढ़ोत्तरी हो सके। बताया है कि सतत विकास लक्ष्य पर कार्रवाई करने के लिए अक्तूबर में विशेष अभियान चलाया जाना है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की सतत विकास लक्ष्य 2030 पर काम शुरू कराया जा चुका है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उनकी खेती को मनरेगा से जोड़कर सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। ब्लॉक अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed