फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   MLC,chunav,unnao

एमएलसी चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, मतपटियों में बंद हुई प्रत्याशियों की किस्मत

Sat, 09 Apr 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
MLC,chunav,unnao
नगर पालिका पोलिंग बूथ से मतदान कर बाहर निकलते सांसद साक्षी महाराज। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शनिवार को हुए एमएलसी चुनाव में जिले में 99.16 फीसदी मतदान हुआ। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान और सपा प्रत्याशी सुनील साजन का भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया। अब 12 अप्रैल को मतगणना होगी, तब तक नतीजे के इंतजार में दोनों प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी रहेंगी।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में लखनऊ-उन्नाव सीट के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। शहर के नगर पालिका परिषद सहित जिले में बनाए गए 17 बूथों पर सुबह से ही जनप्रतिनिधि वोट डालने पहुंच गए। प्रत्येक बूथ पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने नगर पालिका बूथ पर पहुंचकर पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान किया। सभी विधायकों पंकज गुप्ता, श्रीकांत कटियार, बंबालाल दिवाकर, बृजेश रावत, आशुतोष शुक्ला व अनिल सिंह ने भी वोट डाले। जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, ब्लाक प्रमुखों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने भी मताधिकार का प्रयोग किया। शाम चार बजे तक 2642 वोटरों में 2620 ने वोट डाले। इसके बाद मतपेटियों को सील कर दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि एमएलसी चुनाव शांतिपूर्वक हुआ है। किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा, इसका फैसला 12 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन

दोनों प्रत्याशियों ने लिया मतदान का जायजा
एमएलसी पद के लिए भाजपा से रामचंद्र प्रधान और सपा से निवर्तमान विधान परिषद सदस्य सुनील साजन मैदान में हैं। दोनों ने हिलौली क्षेत्र में पहुंचकर मतदान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार, एसपी दिनेश त्रिपाठी व सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने कई पोलिंग बूथों का जायजा लिया। सबसे पहले नगर पालिका परिषद बूथ पर पहुंचे। फतेहपुर चौरासी, सफीपुर आदि ब्लाकों में जाकर चुनावी प्रक्रिया देखी।
कड़ी सुरक्षा में लखनऊ भेजी गईं मतपेटियां
मतदान के बाद मतपेटियों को सील करके कड़ी सुरक्षा में एडीएम फाइनेंस के कोर्ट कक्ष में लाया गया। यहां से कड़ी सुरक्षा मेें मतपेटियों को लखनऊ भेजा गया। मतगणना लखनऊ में होगी।

चुनाव में 22 वोट नहीं पड़ सके। नवाबगंज की रैनापुर की क्षेत्र पंचायत सदस्य कैशरजहां, प्रधान परसंदन, सभासद वार्ड नंबर छह ने मत का प्रयोग नहीं किया। रायपुरगढ़ी के क्षेत्र पंचायत सदस्य पुत्तीलाल की मौत हो चुकी है। ब्लाक मियागंज में दो मत नहीं पडे़। इसमें नौहाई बुजुर्ग की महिला बीडीसी रुक्मिणी की पिछले माह बीमारी के कारण मौत हो गई थी। एक सदस्य विदेश में है। इसी प्रकार कई अन्य ब्लाकों में कोई विदेश में होने तो कोई बीमार होने के कारण मतदान नहीं हो सका। (संवाद)
बूथवार पड़े वोट
नगर पालिका परिषद-110
सिकंदरपुर सरोसी-145
सिकंदरपुर कर्ण-150
बिछिया-148
बंागरमऊ-162
गंजमुरादाबाद-143
फतेहपुर चौरासी-167
सफीपुर-178
औरास-144
नवाबगंज-172
मियागंज-176
हसनगंज-191
पुरवा-135
बीघापुर-145
असोहा-143
हिलौली-150
सुमेरपुर-161

नगर पालिका मतदान केंद्र में अपनी आईडी दिखातीं जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह व जिला पंचायत सदस्य?

नगर पालिका मतदान केंद्र में अपनी आईडी दिखातीं जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह व जिला पंचायत सदस्य?- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed